Updated April 26th, 2024 at 23:12 IST

राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र वायनाड में कितने प्रतिशत मतदान हुआ? यहां जानें हर राज्य का अपडेट

चुनाव आयोग के मुताबिक दूसरे चरण में मतदान शांतिपूर्ण रहा। त्रिपुरा में सबसे ज्यादा 79.47 फीसदी और उत्तर प्रदेश में सबसे कम 54.85 फीसदी मतदान हुआ है।

Reported by: Sagar Singh
वायनाड में कितने प्रतिशत हुआ मतदान? | Image:PTI
Advertisement

Lok Sabha Polls Phase : लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान खत्म हो गया है। निर्वाचन आयोग (EC) के मुताबिक शुक्रवार को 13 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर शाम 7 बजे तक 60.96 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण में 13 राज्यों की 95 सीटों पर यह आंकड़ा 67.6 प्रतिशत था। 2024 लोकसभा के पहले चरण के चुनाव में 65.5 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि 2019 के चुनाव के पहले चरण में 69.43 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ था।

चुनाव आयोग के मुताबिक दूसरे चरण में मतदान शांतिपूर्ण हुआ। त्रिपुरा में सबसे ज्यादा 79.47 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है, वहीं उत्तर प्रदेश में सबसे कम 54.85 फीसदी मतदान हुआ है।

Advertisement
  • उत्तर प्रदेश 54.85%
  • बिहार 55.77%
  • मध्य प्रदेश 57.99%
  • महाराष्ट्र 58.85%
  • राजस्थान 64.07%
  • कर्नाटक 68.38%
  • केरल 66.29%
  • असम 72.08%
  • जम्मू और कश्मीर 72.32%
  • पश्चिम बंगाल 71.84%
  • छत्तीसगढ़ 73.94%
  • मणिपुर 77.32%
  • त्रिपुरा 79.47%

राहुल गांधी की सीट पर 72.62 प्रतिशत मतदान

दूसरे चरण में केरल की सभी 20 लोकसभा सीट पर मतदान पूरा हो गया है। राज्य में 66.29 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया। कुछ स्थानों पर तकनीकी गड़बड़ियों और EVM के खराब होने की वजह से मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वायनाड में 72.62 प्रतिशत मतदान हुआ है। केरल में 2019 के लोकसभा चुनाव में कुल 77.84 प्रतिशत मतदान हुआ था।

46 गांवों में पहली बार मतदान

चुनाव आयोग ने गर्मी को देखते हुए बिहार के बांका, मधेपुरा, खगड़िया और मुंगेर क्षेत्रों के कई मतदान केंद्रों पर मतदान का समय शाम छह बजे तक बढ़ा दिया गया था। मतदाताओं की सुविधा के लिए शामियाना, पेयजल, चिकित्सा किट और पंखे सहित कई इंतजाम किए गए थे। आम तौर पर मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक है, लेकिन यह इलाकों, सूर्यास्त के समय और सुरक्षा स्थिति जैसे कारणों को देखते हुए अलग-अलग होता है।

आयोग ने कहा कि दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ के बस्तर और कांकेर निर्वाचन क्षेत्रों के 46 गांवों के मतदाताओं ने पहली बार अपने गांव में स्थापित मतदान केंद्र में मतदान किया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:  मुंगेर की ये धरती... स्वाभिमान की धरती है, जिसका हक का है, उसको मिलना चाहिए; चुनावी रैली में बोले PM

Advertisement

Published April 26th, 2024 at 22:48 IST

Whatsapp logo