अपडेटेड 4 June 2024 at 16:31 IST

दिल्ली की जनता ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड! BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा बोले- 'PM मोदी को भरपूर आशीर्वाद'

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इसे दिल्ली की जनता का प्रधानमंत्री मोदी को भरपूर आशीर्वाद बताया है। बोले कि, हमारे कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की है।

Follow : Google News Icon  
Delhi BJP President Virendra Sachdeva
दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा | Image: ANI

Delhi Lok Sabha Chunav Result 2024 : दिल्ली लोकसभा चुनाव परिणामों के रुझान बीजेपी को राहत देने वाले दिख रहे हैं। बीजेपी यहां आम आदमी पार्टी को सभी 7 सीटों पर पीछे छोड़कर आगे निकल गई है। इस बार दिल्ली की सात लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप)-कांग्रेस गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला था। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इसे दिल्ली की जनता का प्रधानमंत्री मोदी को भरपूर आशीर्वाद बताया है।

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि, ‘दिल्ली की जनता ने PM मोदी को भरपूर आशीर्वाद दिया है। हमारा पहले दिन से विश्वास था कि दिल्ली की जनता सातों सीटों पर BJP को जिताएगी। हमारे कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की है आज उसी का परिणाम है कि हम दिल्ली की सातों सीटें जीतने जा रहे हैं।’

अंतिम परिणाम आने तक मतगणना जारी 

दिल्ली में वोटों की गिनती के लिए 7 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। मतगणना सुबह 8 बजे से जारी है जो अंतिम परिणाम आने तक जारी रहेगी। राजधानी में इस बार सातों लोकसभा सीटों के लिए पिछले महीने 25 मई को 89.21 लाख से ज्यादा मतदाताओं ने मतदान कर लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लिया था। 

बीजेपी और AAP-कांग्रेस दोनों ने गठबंधन कर चुनाव लड़ा 

मतगणना केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सातों मतगणना केंद्रों पर कुल 7,000 कर्मी तैनात किए गए हैं। सबसे पहले पोस्टल बैलट की गिनती होती है फिर ईवीएम के वोट गिने जाते हैं। इस बार दिल्ली की सात लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और आम आदमी पार्टी (AAP)-कांग्रेस गठबंधन, दोनों दल दिल्ली में पहली बार गठबंधन करके चुनाव लड़ रहे थे। इसके तहत ‘AAP’ ने चार और कांग्रेस ने तीन सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

यह भी पढ़ें : Amethi: स्मृति को कांग्रेस ने दिया झटका, तो प्रियंका का आया प्यारा संदेश

Advertisement

2019 में बीजेपी ने सभी 7 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी 

पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी और पार्टी इस बार भी पिछला प्रदर्शन दोहराने का दावा कर रही है। हालांकि बीजेपी ने मौजूदा 7 सांसदों में से 6 का टिकट काटकर 6 नए चेहरों को मैदान में उतारा था। 

यह भी पढ़ें : सरकार बनाने के लिए नायडू का साथ जरूरी, PM मोदी-अमित शाह ने किया फोन

Advertisement

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 4 June 2024 at 16:31 IST