अपडेटेड 31 March 2024 at 15:52 IST
हमारी ताकत भारत की 140 करोड़ जनता, कोई भी इससे बड़ा नहीं- कल्पना सोरेन
रामलीला मैदान में विपक्षी गठबंधन महारैली कर रहा है। कई कद्दावरों के साथ ही ED के आरोपों में घिरे झारखंड के पूर्व CM हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना भी दिखीं।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

Kalpana Soren : हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा- हमारी ताकत भारत की 140 करोड़ की जनता है, जिनकी ताकत हम सभी को मिली है। उन्होंने केन्द्र सरकार पर कई आरोप लगाए और भगवान का नाम भी लिया।
कल्पना सोरेन ने महंगाई, बेरोजगारी समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर अपनी बात रखी। जनता की ताकत को अहम बताया।
श्री राम का जपा नाम
उन्होंने केन्द्र सरकार पर हमला बोला संविधान की दुहाई दी। कहा-संविधान से प्राप्त जितनी भी गारंटियां हैं, उन्हें एनडीए सरकार द्वारा नष्ट किया जा रहा है... कल्पना सोरेन ने कहा कि भगवान राम ने भी अपने विरोधियों का सम्मान किया था।
कल्पना सोरेन ने कहा, "भगवान राम ने सदैव अपने सिद्धांतों का पालन किया था.. वह धैर्यवान थे... अपने शत्रुओं को परास्त करने के बावजूद उन्होंने उनका सम्मान किया।
Advertisement
गिनाई परेशानियां
कल्पना सोरेन ने आगे कहा- जिस ढंग से देश में बेरजोगारी है, महंगाई सातवें आसमान पर है और नफरत की आग फैलाई जा रही है... हर जाति-वर्ग की रक्षा के लिए भी यहां कोई खड़ा नहीं हुआ। भारत की जनता सबसे बड़ी है... कोई भी दल 140 करोड़ की जनता से शक्तिशाली और ताकतवर नहीं हो सकती।
जनता सबसे बड़ी...आपका वोट ही सबसे बड़ी अदालत
कल्पना सोरेन ने कहा- कोई कितना भी बड़ा हो जाए, वो सबसे बड़ा नहीं हो सकता है। सबसे बड़ी है जनता। इसलिए आपको आगामी चुनावों में अपने वोट का सही इस्तेमाल करके इंडिया गठबंधन को जीत दिलानी होगी। दो महीने पहले हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया गया था। 10 दिन से केजरीवाल जेल में हैं। कोई उनके खिलाफ आरोपों को साबित नहीं कर पाया है। आपका वोट ही सबसे बड़ी अदालत है।
Advertisement
सुनीता केजरीवाल ने पढ़ा पति का संदेश
इस रैली में सुनीता केजरीवाल भी बोलीं। उन्होंने जेल से लिखे सीएम केजरीवाल के संदेश को पढ़ा। 6 गारंटियों की भी बात कही। बोलीं- केवल नाम में इंडिया गठबंधन नहीं है। दिल में इंडिया है। आज 6 गारंटी देता हूं। पहली- पूरे देश में 24 घंटे बिजली। मंजूर है। दूसरा- पूरे देश के गरीबों की बिजली फ्री करेंगे। तीसरी- हर गांव और हर मोहल्ले में शानदार सरकारी स्कूल। चौथी- हर गांव और मोहल्ले में मोहल्ला क्लीनिक, जिले में मल्टी स्पेशियलटी सरकारी अस्पताल। हर आदमी के लिए इलाज फ्री। पांचवीं- किसानों को स्वामीनाथन आयोग के मुताबिक सही फसलों पर MSP निर्धारित कर दाम दिलाएंगे। छठी- दिल्ली की जनता ने 75 साल से अत्याचार सहा, ये अन्याय खत्म करेंगे। दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाएंगे।
Published By : Kiran Rai
पब्लिश्ड 31 March 2024 at 15:41 IST