अपडेटेड 15 March 2024 at 21:39 IST
उड़िया अभिनेता अरिंदम रॉय ने BJD से दिया इस्तीफा, थामा BJP का दामन
मशहूर उड़िया अभिनेता अरिंदम रॉय ने शुक्रवार को बीजू जनता दल (बीजद) की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और विपक्षी भाजपा में शामिल हो गए।
- चुनाव न्यूज़
- 1 min read

मशहूर उड़िया अभिनेता अरिंदम रॉय ने शुक्रवार को बीजू जनता दल (बीजद) की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और विपक्षी भाजपा में शामिल हो गए। रॉय ने दावा किया कि उन्हें सत्ताधारी पार्टी ने दरकिनार कर दिया है। रॉय बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक को अपना त्यागपत्र भेजने के कुछ घंटों बाद भाजपा में शामिल हो गए। रॉय बीजद के महासचिव थे।
भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल की उपस्थिति में भाजपा में शामिल होने के बाद रॉय ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘बीजद में अब कोई भविष्य नहीं है क्योंकि पार्टी में भीड़ बढ़ गई है। जनता की सेवा करने का अवसर मुश्किल से मिलता है इसलिए मैंने पार्टी छोड़ी है।’’
बीजद अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को लिखे पत्र में रॉय ने कहा, ‘‘मैं कुछ समय से अपने नेता यानी आपसे मिलने की कोशिश कर रहा था, लेकिन दुर्भाग्य से मुझे मौका नहीं मिला।’’
रॉय ने कहा कि उन्होंने विभिन्न चुनाव में बीजद के लिए जोर-शोर से प्रचार किया लेकिन उनके कार्य को मान्यता नहीं दी गई।
Advertisement
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 15 March 2024 at 21:39 IST