अपडेटेड 25 January 2024 at 18:07 IST

North East Delhi LS Seat: घनी आबादी वाला संसदीय क्षेत्र, 2002 को अस्तित्व में आई सीट का जानें हाल

North East Delhi में 10 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। अब तक तीन बार चुनाव हुए जिसमें से 2 बार भाजपा का परचम लहराया है।

Follow : Google News Icon  
 north east delhi LS seat
नॉर्थ ईस्ट दिल्ली | Image: Republic

Loksabha Election 2024:  उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट नई नवेली संसदीय सीट है। 2009, 2014 और 2019 में चुनाव हुए और आखिरी दोनों बार भाजपा का दबदबा रहा। 2019 में तो लोकसभा चुनावों से तौबा कर चुकी दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित ने वापसी करने की कोशिश की लेकिन उनको बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा।

2008 में उत्तर-पूर्वी संसदीय सीट का परिसीमन के बाद गठन हुआ था। यह पहले पूर्वी दिल्ली संसदीय सीट का हिस्सा थी। 2014 में भाजपा ने मनोज तिवारी को मैदान में उतारा और उन्होंने बंपर जीत हासिल की इसके बाद पार्टी ने 2019 में दोबारा भरोसा जताया और उन्हें फिर से दावेदार बनाया। जनता ने भी शीला दीक्षित को नकारते हुए इनके नाम पर मुहर लगा दी।

सबसे घनी आबादी वाला इलाका

ये संसदीय क्षेत्र दिल्ली का सबसे घनी आबादी वाला इलाका है। इस सीट के अंतर्गत बुराड़ी, सीमापुरी, सीलमपुर,गोकलपुर, घोंडा,  रोहतास नगर, बाबरपुर, करावल नगर, तिमारपुर और मुस्तफाबाद जैसे विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इस सीट पर 2019 में करीब 23 लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर अपना सांसद चुना।

तीन बार हुए चुनाव जानें क्या रहा हाल?

चुनावसांसदपार्टी
2009 जय प्रकाश अग्रवालभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2014मनोज तिवारी  भारतीय जनता पार्टी
2019मनोज तिवारी  भारतीय जनता पार्टी

2014 लोकसभा चुनाव की स्थिति

2014 के लोकसभा चुनाव में मौजूदा सांसद और भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी ही विजयी रहे थे। दूसरे नंबर पर 'आप' उम्मीदवार प्रो. आनंद कुमार थे और कांग्रेस के जयप्रकाश अग्रवाल तीसरे नंबर पर रहे थे। मनोज तिवारी (भाजपा) को 5,96,125 वोट, 'आप' के आनंद कुमार 4,52,041 वोट और कांग्रेस नेता जय प्रकाश अग्रवाल को 2,14,792 वोट मिले थे।

Advertisement

2019 के नतीजे

दिल्ली की 7 संसदीय सीटों में से एक बेहद अहम उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर मनोज तिवारी का जादू चला। मौजूदा सांसद और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी शीला दीक्षित को 3,66,102 वोटों से पराजित किया। तिवारी को 7,87,799 वोट, शीला दीक्षित को 4,21,697 वोटों से संतोष करना पड़ा तो वहीं 'आप' के दिलीप पांडे को सिर्फ 1,90,856 वोट मिले। दिल्ली में 12 मई को वोट डाले गए थे।

ये भी पढ़ें- East Delhi LS Seat: भाजपा का हमेशा से रहा दबदबा, अब तक 7 बार सीट की अपने नाम

Advertisement

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 25 January 2024 at 17:14 IST