अपडेटेड 4 June 2024 at 18:47 IST
400 के नारों के बाद 300 सीटों पर कैसे फिसल गया NDA? UP ही नहीं इन राज्यों ने भी दिया तगड़ा झटका
लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं, NDA लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाती दिख रही है।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

Lok Sabha Election Result: लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं, NDA लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाती दिख रही है। 291 सीटों पर बढ़त के साथ NDA फिर सत्ता पर काबिज होती दिख रही है। वहीं INDI गठबंधन ने 234 सीटों पर आगे चल रहा है।
लोकसभा चुनाव के परिणामों में एनडीए को तगड़ा झटका लगा है, वहीं इंडी गठबंधन की शानदार वापसी हुई है। भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और हरियाणा में बड़ा नुकसान हुआ है।
उत्तर प्रदेश: बात करें तो उत्तर प्रदेश की तो सबसे बड़ा झटका बीजेपी को इसी सूबे में लगा है। 2019 के चुनावों एनडीए को 64 सीटें मिली थी, वहीं इस बार ये सीटें घटकर 35 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं इंडी गठबंधन को 44 सीटें मिल रही हैं, जिसमें समाजवादी पार्टी को 37 और कांग्रेस को 7 सीटें मिल रही हैं। एक सीट पर चंद्रशेखर जीत चुके हैं।
राजस्थान: राजस्थान की बात करें तो बीजेपी को दूसरा बड़ा झटका राजस्थान के रण में लगा है। पिछले दो लोकसभा चुनावों में एनडीए ने क्लीन स्वीप किया था, लेकिन 2024 के चुनाव में बीजेपी को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। यहां बीजेपी को 14 सीट, कांग्रेस को 8, सीपीआईएम को एक सीट, BHRTADVSIP को एक और आरएलटीपी एक सीट पर जीत हासिल करती दिख रही है।
Advertisement
महाराष्ट्र: महाराष्ट्र की बात करें तो एनडीए को यहां भी बड़ा झटका लगा है। 2024 के चुनावों में एनडीए 18 सीटों पर सिमटती दिख रही है, वहीं इंडी गठबंधन को 29 सीटें मिल रही है। एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। 2019 के लोकसभा चुनावों की बात करें तो 48 में से 41 सीटें एनडीए के खाते में आई थीं।
पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी जीत की उम्मीद थी लेकिन यहां एक बार फिर ममता का दबदबा कायम होता दिख रहा है। बंगाल की टीएमसी को 30, बीजेपी को 11 और कांग्रेस को एक सीट मिल रही है। 2019 को लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 18 सीटों पर जीत मिली थी।
Advertisement
हरियाणा: हरियाणा में भी भारतीय जनता पार्टी को निराशा हाथ लगी है। हरियाणा में बीजेपी और कांग्रेस को 5-5 सीटें मिल रही हैं। पिछले चुनाव के मुकाबले बीजेपी को 5 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है।
कुल मिलाकर कहें कि इन पांच राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को हुए नुकसान के कारण वो अपने दम पर पूर्ण बहुमत के आंकड़े को तीसरी बार छूने से चूकती दिख रही है। बहरहार एनडीए लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी करता दिख रहा है।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 4 June 2024 at 18:45 IST