400 से अधिक सीटें जीतकर NDA सत्ता में लौटेगा, इस बात में रत्ती भर भी संदेह नहीं-बोले राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दावा किया कि एक बार फिर केंद्र में मोदी की ही सरकार बनेगी। उन्होंने कहा, मुझे विश्वास है कि राजग 400 से अधिक सीटें जीतेगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rajnath Singh
Rajnath Singh | Image: Rajnath Singh YouTube

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि यह तय है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) आगामी लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीटें जीतकर सत्ता में लौटेगा।

असम में राजग के तीन सहयोगी दलों-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), असम गण परिषद (अगप) और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरेशन (यूपीपीएल) के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि यदि नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार तीसरे कार्यकाल के लिए सत्ता में लौटती है तो राज्य में एक भी कच्चा मकान नहीं होगा तथा सभी के पास पक्के मकान होंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘ इस बात में रत्ती भर संदेह नहीं है कि केंद्र में हमारी ही सरकार बनेगी। मुझे विश्वास है कि राजग 400 से अधिक सीटें जीतेगा।’’ सिंह ने यह भी दावा किया कि न केवल भारत, बल्कि समूची दुनिया लोकसभा चुनाव के संभावित परिणाम के बारे में जानती है और उन्होंने पहले ही मान लिया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बार फिर सरकार बनायेंगे।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों के जीवन में बहुत बड़ा सुधार किया है तथा उन्हें पक्के मकान दिये गये हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: CAA को रद्द करना असंभव, तुष्टिकरण की राजनीति बंद करे विपक्ष: शाह

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड