पब्लिश्ड 14:44 IST, April 2nd 2024
लोकसभा चुनाव: शरद पवार की NCP ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, सुप्रिया सुले शामिल, देखें List
शरद पवार की पार्टी NCP-SCP ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है।
Lok Sabha Election News: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव को लेकर मैदान में उतर चुकी है। आज शरद पवार ने चुनाव को लेकर स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी है। शरद पवार की पार्टी NCP-SCP ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। प्रचारकों में पार्टी प्रमुख शरद पवार, सुप्रिया सुले, जयंत पाटिल, अनिल देशमुख, जीतेंद्र अव्हाड, रोहित पवार का नाम शामिल हैं।
40 स्टार प्रचारकों की सूची में ये नाम शामिल
- शरद पवार
- सुप्रिया सुले
- पी.सी.चाको
- जयंत पाटिल
- फौजिया खान
- अमोल कोल्हे
- अनिल देशमुख
- एकनाथ खडसे
- जितेंद्र अव्हाड
- वंदना चौहान
- धीरज शर्मा
- सिराज मेहंदी
- शब्बीर विद्रोही
- सोनिया दूहन
- राजेश टोपे
- यशवंत गोसावी
- बालासाहेब पाटिल
- रोहित पवार
- पार्थ पोल्के
- जयदेव गायकवाड़
- अशोक पवार
- शशिकांत शिंदे
- अरुण लाड
- प्राजक्त तनपुरे
- सुनील भुसारा
- नसीम सिद्दीकी
- विकास लावंडे
- रोहित आर. पाटिल
- राजू अवले
- रोहिणी खडसे
- महबूब शेख
- प्रकाश गजभिये
- रवि वरपे
- पंडित कांबले
- नरेन्द्र वर्मा
- राज राजापुरकर
- संजय कालबंदे
- जावेद हबीब
- कुमारी सक्षना सालगर
- कुमारी पूजा मोरे
सुप्रिया सुले को बारामती से टिकट
शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट कुछ दिन पहले ही जारी की थी, इस लिस्ट में शरद पवार ने अपनी बेटी सुप्रिया सुले को बारामती से टिकट दिया, इसके अलावा वर्धा से अमर काले, डिंडौरी से भास्करराव भागरे, शिरूर से डॉ. अमोल कोल्हे और अहमदनगर से नीलेश लंके को उम्मीदवार बनाया है। बता दें आज शरद पवार ने चुनाव को लेकर स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी है। शरद पवार की पार्टी NCP-SCP ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है।
इन उम्मीदवारों की घोषणा की जा चुकी है
शरद पवार की एनसीपी ने अमर काले को वर्धा लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं डॉ. अमोल कोल्हे को शिरूर से दूसरी बार मौका मिला है। इसके अलावा निलेश लंके को अहमदनगर दक्षिण से उम्मीदवार बनाया गया है। शरद पवार की पार्टी के करीब सात से आठ सीटों पर लड़ने की उम्मीद है। 2019 लोकसभा चुनावों में अविभाजित एनसीपी को चार सीटों पर जीत मिली थी। तब पार्टी ने राज्य की 19 सीटों पर चुनाव लड़ा था।
यह भी पढ़ें : तिहाड़ जेल से कैसे सरकार चलाएंगे अरविंद केजरीवाल?
(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)
अपडेटेड 15:47 IST, April 2nd 2024