अपडेटेड 8 June 2024 at 20:14 IST
नेहरू के बाद तीसरी बार प्रधानमंत्री की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी, कैसा था जवाहर लाल के समय समीकरण?
नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। उनसे पहले देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के नाम यह रेकॉर्ड दर्ज था।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Jawaharlal Nehru oath : एनडीए के बहुमत का आंकड़ा पार करने के बाद नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। उनसे पहले देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के नाम यह रेकॉर्ड दर्ज था। हालांकि मोदी के लगातार तीसरी बार सत्ता में आने और नेहरू के रिकॉर्ड में अभी भी काफी फर्क है, लेकिन जिस तरह 1962 में नेहरू ने तीसरी बार प्रधानमंत्री का पद संभाला था, इसी तरह भारत के इतिहास में एक बार फिर यह अभूतपूर्व पल देखने को मिलेगा, जब एक ही राजनेता तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।
जवाहर लाल नेहरू के वक्त में जाकर उस समय की बात करें तो, 1951-1952 में पहले आम चुनाव में नेहरू की अगुवाई में कांग्रेस को 364 सीटें मिली थीं, इसके बाद 1957 में हुए दूसरे चुनाव में नेहरू फिर से प्रधानमंत्री बने और फिर इतिहास के पन्नों में दर्ज होते हुए 1962 में हुए तीसरे चुनाव में भी कांग्रेस ने अपने दम पर बहुमत हासिल की और नेहरू ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद संभाला था।
1947 से 1964 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे नेहरू
बता दें नेहरू 1947 से 1964 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। इसके बाद 27 मई 1964 को उनका निधन हो गया। बताया जाता है कि नेहरू ने 16 साल 286 दिनों तक सत्ता संभाली। फिर 1966-1977 और 1980 से 1984 तक पीएम रहीं, इंदिरा गांधी ने भी 15 साल 350 दिनों तक सत्ता संभाली थी। जिसके बाद अब नरेंद्र मोदी 10 साल से इस पद पर हैं और अब उनका तीसरा कार्यकाल शुरू होने वाला है।
उप राष्ट्रपति धनखड़ ने दिया बड़ा बयान
वहीं, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को कहा कि, ‘गत छह दशक में यह पहली बार हुआ कि कोई प्रधानमंत्री लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटा है। 1962 के बाद किसी प्रधानमंत्री को पहली बार तीसरा कार्यकाल मिला है।’ राज्यसभा प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए धनखड़ ने यह भी कहा कि उन्हें अपने विचार व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया की शक्ति का उपयोग करने पर भी जोर देना चाहिए।
बता दें राष्ट्रपति भवन ने बताया है कि प्रधानमंत्री मोदी 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। यह उनका तीसरा कार्यकाल होगा। उनके साथ ही उनके मंत्रिपरिषद के सदस्य भी उसी दिन शपथ लेंगे।
Advertisement
यह भी पढ़ें : Water Crisis: महाराष्ट्र के नासिक में गहराया जल संकट, पानी के लिए मीलों पैदल चलने को मजबूर महिलाएं
Advertisement
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 8 June 2024 at 19:42 IST