'हिंदू भाई बहन और माताएं जमकर करें 'उनके' खिलाफ मतदान', 'वोट जिहाद' के खिलाफ राज ठाकरे का फतवा
मस्जिदों के फतवे के जवाब में राज ठाकरे ने एक फतवा निकाला है। वोटिंग अपील वाले इस फतवे की कुछ खास बातें हैं!
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read
Raj Thackrey Fatwa: MNS प्रमुख ने इलेक्शन कैंपेन के दौरान जमकर वोटिंग करने की अपील करते हुए अपना फतवा सुनाया। विपक्षी गठबंधन (indi alliance)पर हमला बोला और अपने उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने की वजहें गिनवाईं। वोट जिहाद को लेकर हो रही राजनीति पर सीधा और करारा प्रहार करते हुई अपने फतवे की अहम बातें साझा कीं।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस वोट जिहाद के नाम पर फतवे जारी करा रही है इसलिए गुजारिश है कि लोग शिवसेना शिंदे गुट, अजित पवार गुट के एनसीपी के लिए मतदान करें।
राज ठाकरे का फतवा
पुणे में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख ने कहा - आज मुस्लिम मोहल्ला और मस्जिदों से फतवे निकल रहे हैं कि कांग्रेस के उम्मीदवारों को सभी मुस्लिम समाज के लोग मदद करें और मतदान करें। कई मुसलमान हैं जो समझदार हैं, जिनके पास दिमाग है। वह इनकी (मौलानाओं) की राह पर नहीं चलेंगे। उनको समझ में आ रहा है कि क्या सियासत हो रही है। आज चुनाव है तो आप फतवे निकाल रहे हैं।
भेड़ बकरियां समझ रखा है क्या?
राज ठाकरे ने आगे कहा - आखिर आपने मुस्लिम समाज को समझ क्या रखा है। क्या आपके घर की भेड़-बकरियां हैं। उनको (मुसलमानों) भी समझ आ रहा है कि यह हो क्या रहा है और कौन हमारा इस्तेमाल कर रहा है। लेकिन देखिए, चुनाव के दौरान फतवे निकाले जा रहे हैं कि कांग्रेस को मतदान करिए, उद्धव ठाकरे को वोट दीजिए।
Advertisement
‘राज ठाकरे आज फतवा निकाल रहा है’
फिर ठाकरे ने अपने फतवे की बात की। आगे बोले- अगर मस्जिदों से यह मौलवी इस तरह फतवे निकाल रहे हैं कि इन्हें मतदान करिए तो राज ठाकरे आज फतवा निकाल रहा है..मेरे तमाम हिंदू भाइयों, बहनों और माताओ, मुरलीधर मोहोले हो या बीजेपी, शिंदे सेना और अजित पवार गुट के उम्मीदवारों को जमकर मतदान करिए। ठाकरे ने ये बातें भाजपा उम्मीदवार मुरलीधर मोहोल के प्रचार के दौरान कही।
ये भी पढ़ें- लोकसभा चुनावों के बीच PM मोदी का बड़ा बयान- दुनिया को विश्वास है भारत में क्या परिणाम आने वाला है