अपडेटेड 16 May 2024 at 20:47 IST

अपनी प्रासंगिकता बनाए रखने के लिए ममता ‘इंडिया’ गठबंधन का समर्थन कर रही हैं: अधीर रंजन चौधरी

अधीर रंजन चौधरी ने दावा किया कि ममता बनर्जी अपनी प्रासंगिकता बनाए रखने के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन का समर्थन कर रही हैं।

Follow : Google News Icon  
Adhir Ranjan Chowdhury
Adhir Ranjan Chowdhury | Image: PTI

Adhir Ranjan Chaudhary : कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ममता बनर्जी विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के पक्ष में बनते माहौल और राष्ट्रीय राजनीति में अपनी प्रासंगिकता बनाए रखने के लिए इसका समर्थन कर रही हैं।

चौधरी की टिप्पणी ऐसे वक्त आई है जब एक दिन पहले बनर्जी ने कहा था कि उनकी पार्टी केंद्र में सरकार बनाने के लिए बाहर से ‘इंडिया’ गठबंधन का समर्थन करेगी।

ममता अवसरवादी राजनेता हैं- अधीर रंजन चौधरी

चौधरी ने बनर्जी को ‘‘अवसरवादी राजनेता’’ करार देते हुए कहा कि उन्होंने बदलते राजनीति को भांपकर अपना रुख बदल लिया है। कांग्रेस नेता ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह स्पष्ट रूप से इंगित करता है कि ‘इंडिया’ गठबंधन बढ़त ले रहा है और सरकार बनाने के करीब है। यही कारण है कि एक चतुर और अवसरवादी नेता के रूप में ममता बनर्जी ने पहले ही अपना समर्थन देने का फैसला किया है।’’

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने (बनर्जी) अपनी विश्वसनीयता खो दी है। वह इस वास्तविकता को समझ गई हैं कि मतदाता ‘इंडिया’ गठबंधन की ओर देख रहे हैं। उन्हें अहसास हो गया है कि वह राष्ट्रीय राजनीति में अलग-थलग पड़ रही हैं। यह राष्ट्रीय राजनीति में खुद को प्रासंगिक बनाए रखने का तरीका है।’’

‘इंडिया’ गठबंधन को बाहर से समर्थन देगी टीएमसी- ममता

Advertisement

टीएमसी प्रमुख ने बुधवार को हुगली जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए, कहा था कि उनकी पार्टी केंद्र में सरकार बनाने के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन को बाहर से समर्थन देगी।

बनर्जी ने स्पष्ट किया कि पश्चिम बंगाल में उनकी पार्टी कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का समर्थन नहीं करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल माकपा और कांग्रेस दोनों की पश्चिम बंगाल इकाइयों ने हाथ मिला लिया है और दोनों दल प्रदेश में भाजपा की मदद कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: 'स्वाति मालीवाल को सुनीता केजरीवाल ने पिटवाया', BJP नेता का बड़ा दावा 

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 16 May 2024 at 20:47 IST