अपडेटेड 4 June 2024 at 10:34 IST

BREAKING: UP में SP ने BJP को दिया बड़ा झटका, शुरुआती रुझानों में मैनपुरी से डिंपल ने मारी बाजी

उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों के रुझानों में मैनपुरी से समाजवादी पार्टी उम्मीदवार डिंपल यादव की तो वो 24 हजार से भी ज्यादा वोटों से आगे चल रही थीं।

Follow : Google News Icon  
Dimple Yadav
डिंपल यादव | Image: PTI

उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर लोकसभा चुनाव परिणाम के रुझान आने शुरू हो गए हैं। इन रुझानों में विपक्ष सत्ता पार्टी को पीछे धकेलता हुआ दिखाई दे रहा है। 10 बजे तक के रूझानों में समाजवादी पार्टी यूपी की 28 सीटों पर आगे चल रही थी। वहीं बात करें मैनपुरी से समाजवादी पार्टी उम्मीदवार डिंपल यादव की तो वो 24 हजार से भी ज्यादा वोटों से आगे चल रही थीं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी उम्मीदवार जयवीर सिंह को पीछे छोड़ दिया है। वहीं बहुजन समाज पार्टी के शिव प्रसाद यादव तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। 

इसमें फैजाबाद लोकसभा सीट बीजेपी उम्मीदवार लल्लू सिंह भी समाजवादी पार्टी उम्मीदवार से पीछे चल रहे थे। समाजवादी पार्टी इस बार लोकसभा की 63 सीटों पर मैदान है तो वहीं कांग्रेस ने 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 10 तक आए रुझानों में समाजवादी पार्टी यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से 28 सीटों पर आगे चल रही थी। वहीं यूपी की तीसरी बड़ी सियासी पार्टी की बात करें तो बहुजन समाज पार्टी एक भी सीट पर लीड करती हुई नहीं दिखाई पड़ी थी।

साल 2024 में मैनपुरी लोकसभा पर हुई थी 58.5 फीसदी वोटिंग

अगर हम यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट की बात करें तो इस सीट पर तीसरे चरण में 7 मई को वोटिंग हुई थी। इस सीट पर 2024 में कुल 58.5 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। अगर हम पिछले लोकसभा चुनाव की बात करें तो पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस बार इस सीट पर 2 प्रतिशत ज्यादा वोटिंग हुई थी। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव सपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे और जीते भी थे। तब इस सीट पर महज 56.67 फीसदी वोटिंग हुई थी।

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव जीते थे चुनाव

मैनपुरी लोकसभा सीट की बात करें तो ये समाजवादी पार्टी की परंपरागत सीटों में से एक है। साल 2019 के चुनाव में इस सीट से सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने भारी मतो से जीत हासिल की थी। इस चुनाव में उन्हें कुल 53.75 फीसदी वोट मिले थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा, आरएलडी और सपा ने मिलकर चुनाव लड़ा था। बाद में मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद इस सीट से डिंपल यादव चुनाव मैदान में उतरीं थीं और बीजेपी प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को 2 लाख 88 हजार वोटों से करारी शिकस्त दी थी।  

Advertisement

यह भी पढ़ेंः राहुल गांधी ने सबको चौंकाया, Wayanad और Raebareli दोनों सीट पर आगे
 

Published By : Ravindra Singh

पब्लिश्ड 4 June 2024 at 10:08 IST