LIVE BLOG

अपडेटेड 4 June 2024 at 17:29 IST

MP में BJP की बंपर जीत, शिवराज सिंह विदिशा से 8 लाख से अधिक वोटों से विजय

Madhya Pradesh Lok Sabha Election 2024 Results लोकसभा चुनाव के मतगणना में मध्य प्रदेश में बीजेपी सभी 29 संसदीय सीटों पर बढ़त बरकरार रखी। शुरुआतों रुझानों से लेकर आखिरी राउंड तक बीजेपी सभी सीटों पर आगे बनी रहीं। वहीं, विदिशा से शिवराज सिंह चौहान 8 लाख से अधिक वोटों से विजय हुए। राज्य में पहले 4 चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई और 13 मई को वोटिंग हुई थी।

Follow : Google News Icon  
Madhya Pradesh lok sabha election 2024 results live
Madhya Pradesh lok sabha election 2024 results live | Image: republic

4 June 2024 at 17:28 IST

शिवराज सिंह चौहान विदिशा से जीते

विदिशा संसदीय क्षेत्र से शिवराज सिंह चौहान 8,20,868 मतों से विजय हुए। देश में सर्वाधिक वोट से जीतने वाले नेताओं में शिवराज सिंह चौहान का नाम शामिल हो गया। अपनी जीत पर उन्होंने कहा कि ये मोदी जी के प्रति विश्वास का परिणाम है। 


4 June 2024 at 17:16 IST

इंदौर से बीजेपी उम्मीदवार शंकर लालवानी ने रचा इतिहास

 इंदौर लोकसभा क्षेत्र में निवर्तमान सांसद और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार शंकर लालवानी ने मंगलवार को 11,75,092 वोट के विशाल अंतर से चुनाव जीतकर रिकॉर्ड कायम किया और इस सीट पर भाजपा का 35 साल पुराना कब्जा बरकरार रखा। यह मौजूदा लोकसभा चुनाव में देश भर की 543 सीट में संभवत: जीत का सबसे बड़ा अंतर है।


Advertisement

4 June 2024 at 15:39 IST

ज्योतिरादित्य सिंधिया से गुना से आगे

गुना में केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया 1,59,229 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं। मंडला में केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार फग्गन सिंह कुलस्ते 31,706 मतों से आगे हैं। विदिशा में भाजपा उम्मीदवार शिवराज सिंह 1,71,661 मतों से आगे हैं।


4 June 2024 at 15:37 IST

MP में कांग्रेस को बड़ा झटका

मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीट के लिए मंगलवार सुबह से जारी मतगणना के अब तक के रुझानों के अनुसार सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी सभी सीट पर बढ़त बरकरार रखे हुए है। कांग्रेस अपनी एकमात्र सीट छिंदवाड़ा भी नहीं बचा पाई। नकुलनाथ यहां से पीछे चल रहे हैं तो दिग्विजय सिंह भी अपनी सीट बचा नहीं पाएं। अब तक के रुझानों में राजगढ़ से वो पीछे चल रहे हैं। 
 


Advertisement

4 June 2024 at 10:23 IST

छिंदवाड़ा में कांग्रेस के नकुलनाथ पीछे, विवेक साहू आगे

चुनाव आयोग के रूझानों के मुताबिक, जबलपुर से आशीष दुबे, सीधी से राजेश मिश्रा, रीवा से जितेन्द्र मिश्रा, सतना से गणेश सिंह, बैतूल से दुर्गादास उइके, छिंदवाड़ा से बंटी विवेक साहू, ग्वालियर से भारत सिंह कुशवाह अपने निकटतम प्रतिद्वंदियों से आगे हैं। वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह राजगढ़ में भाजपा के रोडमल नागर से 8,750 मतों से पीछे हैं। छिंदवाड़ा में कांग्रेस के नकुलनाथ भाजपा के बंटी विवेक साहू से 3,806 मतों से पीछे हैं। रतलाम में कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया भाजपा की अनिता नागर सिंह चौहान से 36488 मतों से पीछे हैं।
 


4 June 2024 at 10:22 IST

बालाघाट से मुरैना तक BJP आगे

ताजा रुझानों के अनुसार एमपी के बालाघाट से भारती पारधी, शहडोल से हिमाद्री सिंह, राजगढ़ से रोडमल नागर, मंदसौर से सुधीर गुप्ता,खंडवा से ज्ञानेश्वर पाटील, भोपाल से आलोक शर्मा, भिंड से संध्या राय, उज्जैन से अनिल फिरोजिया, सागर से लता वानखेड़े, होशंगाबाद से दर्शन सिंह चौधरी, मुरैना से शिवमंगल सिंह तोमर बढ़ते बनाए हुए है।
 


4 June 2024 at 10:13 IST

MP में BJP सभी 29 सीट पर आगे

मध्य प्रदेश में मंगलवार को 29 सीट के लिए जारी मतगणना के ताजा रुझानों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी सभी 29 सीट पर आगे है। भाजपा उम्मीदवार इंदौर से शंकर लालवानी, खरगोन से गजेंद्र सिंह पटेल, गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया, देवास से महेंद्र सोलंकी, मंडला से फग्गन सिंह कुलस्ते, रतलाम से अनिता नागर सिंह चौहान, विदिशा से शिवराज सिंह चौहान, खजुराहो से वीडी शर्मा, टीकमगढ़ से वीरेंद्र कुमार, धार से सावित्री ठाकुर, दमोह से राहुल लोधी आगे हैं।


4 June 2024 at 09:30 IST

शंकर लालवानी इंदौर लोकसभा सीट आगे

मध्यप्रदेश के इंदौर लोकसभा क्षेत्र में निवर्तमान सांसद और भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार शंकर लालवानी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी संजय सोलंकी से 27,524 वोट से आगे। 


4 June 2024 at 08:52 IST

कांग्रेस नेता नकुल नाथ ने छिंदवाड़ा में पूजा-अर्चना की

मतगणना के बीच कांग्रेस नेता नकुल नाथ ने छिंदवाड़ा में पूजा-अर्चना की। शुरूआती रूक्षानों में नकुल पीछे चल रहे हैं। कमलनाथ इस बार छिंदवाड़ा से अपने बेटे को मैदान में उतारा है।


4 June 2024 at 08:27 IST

गुना से बीजेपी उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया आगे

MP Lok Sabha Election Result LIVE: शुरुआती रुझान के अनुसार मध्य प्रदेश की गुना लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया आगे चल रहे हैं।


4 June 2024 at 08:24 IST

वी.डी. शर्मा ने जुगल किशोर मंदिर में की पूजा

 मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और खजुराहो लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार वी.डी. शर्मा ने लोकसभा चुनाव की मतगणना से पहले पन्ना के जुगल किशोर मंदिर में पूजा की। 


4 June 2024 at 07:35 IST

इंदौर जिले में स्ट्रांग रूम खोला गया

मतगणना से पहले मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में स्ट्रांग रूम खोला जा रहा है। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 


4 June 2024 at 07:26 IST

BJP उम्मीदवार ज्ञानेश्वर पाटिल ने खंडवा में की पूजा-अर्चना

 लोकसभा चुनाव के परिणाम आने से पहले मध्य प्रदेश से भाजपा प्रत्याशी सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने खंडवा में पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा,आज मंगलवार और आज सबका मंगल होगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारे देश का भी मंगल हो रहा है। भगवान का आर्शीवाद हम पर है...पूरा विश्वास है कि ऐतिहासिक जीत होगी...और 400 पार का नारा पूरा होगा।


3 June 2024 at 18:18 IST

Madhya Pradesh Lok Sabha Election 2024 Results Live: 2019 में बीजेपी ने MP में 29 में से 28 सीटें जीतीं

Madhya Pradesh Lok Sabha Election 2024 Results Live: 2019 में राज्य की 29 लोकसभा सीटों में से 28 सीटों पर कमल खिला था। हालांकि मोदी लहर में कांग्रेस ने 2019 में छिंदवाड़ा सीट बचा ली थी। 4 जून को मतगणना के बाद स्पष्ट हो जाएगा कि सूबे में जनता ने 2019 का फैसला बरकरार रखा है या कोई बड़ा फेरबदल किया है।

Published By : Ravindra Singh

पब्लिश्ड 4 June 2024 at 05:44 IST