अपडेटेड 30 April 2024 at 14:35 IST
'गोलाबारी के बीच नागरिकों को सुरक्षित निकाल के लाता है नया भारत, पहले कांग्रेस बचाओ...',बोले PM मोदी
महाराष्ट्र में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोला तो नए भारत की शक्ति के बारे में जनता को बताया।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। चुनावी मैदान पर जमकर प्रचार-प्रसार भी जारी है। प्रधानमंत्री मोदी भी हर दिन चुनावी रैलियों में विपक्ष के खिलाफ जमकर हुंकार भर रहे हैं। इस कड़ी में पीएम मोदी मंगलवार को महाराष्ट्र के धाराशिव में विशाल जनसभा को संबोधित किया। पीएम ने जनता को अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई तो कांग्रेस की असफलता पर भी तंज कसा।
एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, विकसित भारत बनाने में देश की नारी शक्ति की बहुत बड़ी भूमिका है। मोदी गांव की अपनी बहनों को सशक्त करने में जुटा है। बीते 10 वर्षों में हमारे प्रयासों से एक करोड़ बहनें लखपति दीदी बनी हैं। अब मोदी ने गारंटी दी है कि मैं 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाऊंगा।
कांग्रेस पर PM मोदी का तंज
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, 10 साल पहले, जब रिमोट कंट्रोल वाली सरकार चलती थी, तब महाराष्ट्र के कद्दावर नेता कृषि मंत्री थे। जब यहां के कद्दावर नेता दिल्ली में राज करते थे, तब गन्ने का FRP करीब 200 रुपये था और आज मोदी के सेवाकाल में गन्ने का FRP करीब 350 रुपये है।
नए भारत की ताकत दुनिया देख रही है- PM मोदी
नए भारत की चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने कहा, अब गोलाबारी के बीच से अपने नागरिक को सुरक्षित निकाल के लाता है ये नया भारत। पहले ऐसा कभी नहीं होता था, पहले आतंकवादी हमला कर के भाग जाते थे और कांग्रेस की सरकार दुनिया भर में जा कर कहती थी बचाओ बचाओ बचाओ।
Advertisement
कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा, पिछले 60 साल में आपने कई बार कांग्रेस के कई पीएम और नेताओं के मुंह से एक ही बात सुनी होगी कि गरीबी हटाएंगे। लेकिन गरीबी हटाया नहीं और आपके आर्शीवाद से हमने 10 साल में देश के 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है और इस पुण्य के हकदार सिर्फ आप लोग हैं।
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 30 April 2024 at 14:35 IST