LIVE BLOG

अपडेटेड 24 January 2024 at 19:31 IST

TMC के बाद AAP भी अकेले लड़ेगी चुनाव, पंजाब में भी नहीं बनी बात

Loksabha Election 2024: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद लोकसभा चुनाव के लिए BJP कमर कसकर तैयार है। उम्मीद की जा रही है कि यूपी के Bulandshahr से भाजपा अपनी चुनावी रैली का विगुल फूंक सकती है।

Follow : Google News Icon  
Election
लोकसभा चुनाव 2024 | Image: Election

24 January 2024 at 19:31 IST

यह कोई नई बात नहीं है- AAP सांसद संदीप पाठक

AAP सांसद और पंजाब के सह-प्रभारी संदीप पाठक ने कहा- यह कोई नई बात नहीं है। पंजाब इकाई शुरू से ही कहती रही है कि वे अकेले चुनाव लड़ने में सक्षम हैं। अगर आप कांग्रेस की स्थानीय इकाई को देखें तो वे भी यही कहते हैं कि वे गठबंधन नहीं करना चाहते हैं। इसलिए, स्थानीय इकाइयों की अपनी आकांक्षाएं हैं। अंतिम निर्णय समन्वय समिति, सीट-बंटवारे समिति और हाईकमान द्वारा लिया जाएगा। आइए इसका इंतजार करें। जितनी जल्दी यह किया जाएगा, यह उतना ही बेहतर है।'


24 January 2024 at 14:37 IST

Loksabha Election LIVE 2024: पंजाब में AAP और कांग्रेस में नहीं बनी बात

Loksabha Election LIVE 2024: लोकसभा में सीट शेयरिंग को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में बात नहीं बनी। आप ने पंजाब में अकेले ही लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा कि आप यहां 13 सीटों पर चुनाव जीतकर इतिहास रचेगी।


Advertisement

24 January 2024 at 14:30 IST

Loksabha Election 2024 LIVE: टूट गया I-N-D-I-A गठबंधन- बसवराज बोम्मई

Loksabha Election 2024 LIVE: बंगाल की मुख्यमंत्री और TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव में अकेले लड़ने का ऐलान कर दिया है। इसे लेकर कर्नाटक बीजेपी नेता बसवराज बोम्मई ने कहा, "I-N-D-I-A गठबंधन टूट गया है। ममता बनर्जी, नीतीश कुमार और अखिलेश कुमार जैसे नेताओं के बिना, I-N-D-I-A गठबंधन क्या है? यह कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है।”


24 January 2024 at 13:44 IST

Loksabha Election 2024 LIVE: ममता बनर्जी के बिना I-N-D-I-A की कल्पना नहीं कर सकते- Congress

Loksabha Election 2024 LIVE: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर कांग्रेस महासचिव(संचार) जयराम रमेश ने कहा, "ममता बनर्जी का पूरा बयान है कि हम भाजपा को हराना चाहते हैं। ये एक लंबा सफर है। रास्ते में कभी-कभी स्पीड ब्रेकर आ जाते हैं, कभी-कभी हरी बत्ती आ जाती है। तृणमूल कांग्रेस INDIA गठबंधन का एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्तंभ है। हम ममता बनर्जी के बिना INDIA गठबंधन की कल्पना नहीं कर सकते हैं। कुछ न कुछ रास्ता निकाला जाएगा।"


Advertisement

24 January 2024 at 13:39 IST

Loksabha Election 2024 LIVE: CM ममता के बयान पर सौरभ भारद्वाज की प्रतिक्रिया

Loksabha Election 2024 LIVE: I-N-D-I-A गठबंधन को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जो बयान दिया उसपर अब दिल्ली सरकार में मंत्री और AAP नेता सौरभ भारद्वाज की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा, "बंगाल में तृणमूल कांग्रेस एक बड़ी पार्टी है, सत्ता में है... इसलिए उनके लिए सीटों का बंटवारा थोड़ा उलझा हुआ रहेगा लेकिन छोटे-मोटे जो भी मनमुटाव होंगे वो हल कर दिए जाएंगे क्योंकि मोटे तौर पर चाहें राहुल गांधी हों या ममता बनर्जी हों, दोनों ही INDIA गठबंधन की कामयाबी के लिए प्रतिबद्ध हैं..."


24 January 2024 at 13:08 IST

Loksabha Election 2024 LIVE: अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी TMC

Loksabha Election 2024 LIVE: तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सीट शेयरिंग को लेकर पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के साथ बात नहीं बन रही है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “कांग्रेस पार्टी के साथ मेरी कोई चर्चा नहीं हुई। मैंने हमेशा कहा है कि बंगाल में हम अकेले लड़ेंगे। मुझे इस बात की चिंता नहीं है कि देश में क्या किया जाएगा लेकिन हम एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी हैं और बंगाल में हैं। हम अकेले ही बीजेपी को हरा देंगे। मैं भारत गठबंधन का हिस्सा हूं। राहुल गांधी की न्याय यात्रा हमारे राज्य से गुजर रही है लेकिन हमें इसके बारे में सूचित नहीं किया गया है।”


24 January 2024 at 12:32 IST

Loksabha Election 2024 LIVE: जितने केस लगाने में लगा दीजिए...: राहुल गांधी

Loksabha Election 2024 LIVE: बारपेटा में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "पता नहीं कहां से उसके(हिमंत बिस्वा सरमा) दिमाग में आ गया कि वो राहुल गांधी को डरा सकता है। जितने केस लगाने में लगा दीजिए, मैं नहीं डरता। 25 केस लगाए हैं, 25 और लगा दीजिए।"


24 January 2024 at 11:40 IST

Loksabha Election 2024 LIVE: BJP यूपी से फूंकेगी लोकसभा चुनाव का विगुल?

Loksabha Election LIVE: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सूत्रों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) 2024 के लोकसभा चुनाव की पहली रैली 25 जनवरी को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में शुरू करने वाले हैं। 22 जनवरी को अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद, भाजपा बुलंदशहर से लोकसभा चुनावों के लिए चुनावी अभियान की शुरुआत कर सकतीहै ।

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 24 January 2024 at 11:43 IST