Updated March 29th, 2024 at 13:20 IST

मंडी में हिमाचल की बेटी के रोड शो में उमड़ी भीड़, कंगना बोलीं- PM मोदी के मार्गदर्शन में आगे बढ़ेंगे

मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा की लोकसभा उम्मीदवार कंगना रनौत ने रोड शो किया। कंगना के रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी।

Reported by: Rupam Kumari
मंडी में कंगना रनौत ने किया रोड शो | Image:Republic
Advertisement

बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कही जाने वाली कंगना रनौत चुनावी मैदान में पूरे दम-खम के साथ उतर गई है। राजनीति में एंट्री करने के बाद से वो काफी एक्टिव नजर आ रही है। कंगना इन दिनों अपने संसदीय क्षेत्र मंडी में है। लोकसभा चुनाव 2024 में BJP ने उन्हें हिमचाल प्रदेश के मंडी से उम्मीदवार बनाया है। शुक्रवार को कंगना ने मंडी में रोड शो किया। उनके रोड शो में भारी भीड़ नजर आई।

कंगना रनौत ने किया रोड शो

दिल्ली में हाई कमान से मुलाकात करने के बाद कंगना अपने गृह क्षेत्र मंडी पहुंचीं। मंडी में कंगना का जोरदार स्वागत किया गया। कंगना ने चुनाव प्रचार का आगाज भी अपने गृह क्षेत्र से किया। मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा की लोकसभा उम्मीदवार कंगना रनौत ने शुक्रवार को रोड शो किया। कंगना की एक झलक पाने के लिए भारी भीड़ उमड़ नजर आई। इससे पहले उनका बनोह में भी उनका जोरदार स्वागत हुआ।

PM मोदी के मार्गदर्शन में करूंगी काम-कंगना

इस मौके पर कंगना ने PM मोदी और BJP का आभार जताया तो अपने क्षेत्र के विकास की बात भी दोहराई। कंगना रनौत ने कहा, "लोग गर्वित हैं कि मंडी की बेटी और राष्ट्रवादी आवाज इस चुनाव में मंडी का प्रतिनिधित्व करेगी। विकास का मुद्दा हमारे लिए मुख्य है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस दिशा में हमारा मार्गदर्शन करेंगे, उस दिशा में हम काम करने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।"

Advertisement

कंगना रनौत 26 मार्च को दिल्ली आई थी जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। दोनों के बीच करीब एक घंटे तक कई मुद्दों पर बातचीत हुई थी। नड्डा से मिलने के बाद कंगना ने उनका आभार जताया और दावा किया कि वह मंडी में विकास और खुशहाली के लिए अपनी पूरी जान लगाकर काम करेंगी।

Advertisement

यह भी पढ़ें:   मुख्तार अंसारी पर बनी थी ये वेब सीरीज, गुंडई को ग्लोरिफाई कर हुई सुपरहिट

Advertisement

Published March 29th, 2024 at 12:43 IST

Whatsapp logo