अपडेटेड 25 April 2024 at 16:08 IST
'सन ऑफ बिहार' Manish Kashyap ने थामा BJP का दामन; कहा- मुसीबत में बहुत मदद की, अब...
लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चाओं के बीच मनीष ने गुरुवार को BJP का दामन थाम लिया। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

Manish Kasyap Join BJP: बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप एक बार फिर चर्चा में हैं। लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चाओं के बीच मनीष ने गुरुवार को BJP का दामन थाम लिया। राजधानी दिल्ली में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान मंच पर उनकी मां भी मौजद रहीं।
मनीष कश्यप ने बीजेपी की सदस्यता तो ले ली मगर उन्होने एक बड़ा ऐलान भी किया। यूट्यूबर ने कहा है कि वो अब लोकसभा चुनाव 2024 नहीं लड़ेंगे। इससे पहले उन्होंने ऐलान किया था कि वो पश्चिमी चंपारण सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
BJP ने मुसीबत में बहुत मदद की अब मेरी बारी- मनीष
भाजपा में शामिल होने पर यूट्यूबर मनीष कश्यप ने कहा, "इन लोगों की वजह से ही मैं जेल से निकल पाया और मेरे जीवन के बुरे दिन खत्म हो पाए इसलिए मैं भाजपा में शामिल हुआ। बिहार को मजबूत करना है... भाजपा के साथ मिलकर अब मैं बिहार को मजबूत करूंगा।"
हम मनीष का बहुत ख्याल रखेंगे-मनोज तिवारी
यूट्यूबर मनीष कश्यप के भाजपा में शामिल होने पर भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा, "मनीष कश्यप जैसा व्यक्ति जो जनता के सरोकार को उठाता है, वो भाजपा के साथ है। मैं मनीष को जानता हूं, वे गरीबों का भला चाहते हैं और गरीबों का भला करने के लिए वे पीएम मोदी के साथ जुड़े हैं। हम उनका बहुत ख्याल रखेंगे और सम्मान करेंगे।"
Advertisement
चंपारण सीट पर निर्दलीय चुनाव लड़ने की थी चर्चा
'सन ऑफ बिहार' के नाम फेमस मनीष कश्यप ने पिछले दिनों पश्चिमी चंपारण सीट पर चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया था। चंपारण में वो रैली करते नजर आए थे। वो निर्दलीय मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच उन्होंने BJP का दामन थाम लिया और अब उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।
मनीष ने विधानसभा चुनाव में आजमाया था हाथ
वैसे मनीष कश्यप बिहार में विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। उन्होंने 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई थी। वो चनपटिया विधानसभा सीट से बीजेपी के उमाकांत सिंह को चुनौती दे रहे थे। हालांकि विधानसभा चुनाव में मनीष कश्यप को महज 9232 वोट मिले थे। 13,469 वोटों के मार्जन से चुनाव में जीत उमाकांत सिंह को मिली थी।
यह भी पढ़ें: ओवैसी को टक्कर दे रहीं माधवी लता के पास कितनी संपत्ति?हलफनामे में खुलासा
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 25 April 2024 at 13:52 IST