गृह मंत्री अमित शाह का त्रिपुरा का दो-दिवसीय संभावित दौरा, जनसभा को कर सकते हैं संबोधित

अमित शाह के 7 अप्रैल से त्रिपुरा की दो दिवसीय यात्रा पर रहने और दो लोकसभा सीट के लिए भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार अभियान में शामिल होने की संभावना है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Union HM Amit Shah
Union HM Amit Shah | Image: PTI/File

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सात अप्रैल से त्रिपुरा की दो-दिवसीय यात्रा पर रहने और दो लोकसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार अभियान के तौर पर आठ अप्रैल को एक रैली को संबोधित करने एवं रोड शो का नेतृत्व करने की संभावना है। पार्टी के एक नेता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पार्टी नेता ने कहा कि शाह की प्रस्तावित यात्रा के दौरान शाह के पार्टी नेताओं की बैठक की अध्यक्षता करने की भी संभावना है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमित रक्षित ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘अमित शाह सात अप्रैल को मिजोरम में एक रैली को संबोधित करने वाले हैं और उनके उसी दिन त्रिपुरा पहुंचने की संभावना है। वह पार्टी की एक संगठनात्मक बैठक आयोजित करेंगे, गोमती जिले के उदयपुर में एक रैली को संबोधित करेंगे तथा अगरतला में एक रोडशो का नेतृत्व करेंगे।’’

रक्षित ने कहा कि त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शाह की यात्रा के परिप्रेक्ष्य में बृहस्पतिवार की रात को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। त्रिपुरा (पश्चिम) लोकसभा सीट चुनाव और रामनगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 19 अप्रैल को, जबकि त्रिपुरा (पूरब) संसदीय क्षेत्र के लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा।

रक्षित ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा एवं सांसद हेमा मालिनी के राज्य में पार्टी के चुनाव प्रचार में शामिल होने की संभावना है। भाजपा ने त्रिपुरा (पश्चिम) लोकसभा सीट से राज्यसभा सदस्य बिप्लव कुमार देव को और त्रिपुरा (पूरब) सीट से कृतिदेवी देबबर्मन को अपना उम्मीदवार बनाया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: PM Modi- 'हमारे यहां तो बच्चे पैदा होते ही 'आई' और AI दोनों बोलते हैं'

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड