अपडेटेड 23 May 2024 at 22:11 IST

लोकसभा चुनाव: राजनाथ सिंह ने समाजवादी पार्टी को बताया ‘समाप्त पार्टी’, कहा- अब उसके दिन लद गए

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी को ‘समाप्त पार्टी’ करार दिया और कहा कि अब उसके दिन लद गए हैं।

Follow : Google News Icon  
rajnath singh
rajnath singh | Image: grab

Lok Sabha Election : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी को ‘समाप्त पार्टी’ करार दिया और कहा कि अब उसके दिन लद गए हैं। लालगंज में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने यह भी कहा कि चुनाव प्रचार के लिए देशभर में यात्रा करने के बाद वह भरोसे के साथ कह सकते हैं कि लोगों ने 400 से अधिक सीट पर जीत सुनिश्चित करके नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है।

विपक्षी दलों पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘सपा, बसपा और कांग्रेस ने लोगों को धोखा दिया। उन्होंने बहुत से वादे किए लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया। लोग अब कह रहे हैं कि समाजवादी पार्टी एक ‘समाप्त पार्टी’ है।’’

10 साल बाद लोग सबसे पुरानी पार्टी को भूल जाएंगे- रक्षा मंत्री 

कांग्रेस को लेकर रक्षा मंत्री ने कहा कि 10 साल बाद लोग सबसे पुरानी पार्टी को भूल जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘देश के लोगों ने मन बना लिया है कि वे प्रधानमंत्री मोदी को 400 से अधिक सीट देंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि वह केंद्र में फिर से सरकार बनाएं। उत्तर प्रदेश में हम सभी 80 सीट जीत रहे हैं। यह मेरा भरोसा है।’’

Advertisement

यूपी के बारे में, सिंह ने कहा कि यह ‘‘उत्सव प्रदेश’’ नहीं बन गया है और कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में सरकार चलाई वह सराहनीय है।

उन्होंने कहा, ‘‘अब गुंडों ने घुटने टेक दिए हैं।’’

Advertisement

लोकसभा और विधानसभा दोनों चुनाव एक साथ होने चाहिए- राजनाथ सिंह

‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हर दो साल में चुनाव होते हैं। हमारा मानना है कि यह खत्म होना चाहिए। लोकसभा और विधानसभा दोनों चुनाव एक साथ होने चाहिए।’’

सिंह ने दोहराया कि 2027 तक भारत अमेरिका और चीन के बाद तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। आजमगढ़ सीट पर मतदान 25 मई को होना है।

इसे भी पढ़ें : Lok Sabha Elections : लोकसभा के छठे चरण के लिए थमा चुनाव प्रचार का शोर, 58 सीटों पर होगा मतदान

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 23 May 2024 at 21:16 IST