अपडेटेड 6 April 2024 at 13:42 IST
लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने 6 और उम्मीदवार घोषित किए, दक्षिण गोवा के सांसद का टिकट कटा
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए 6 और उम्मीदवार घोषित किए जिनमें सबसे प्रमुख नाम विरियाटो फर्नांडिस का है।
- चुनाव न्यूज़
- 1 min read

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को छह और उम्मीदवार घोषित किए जिनमें सबसे प्रमुख नाम विरियाटो फर्नांडिस का है जिन्हें दक्षिण गोवा लोकसभा क्षेत्र से वर्तमान सांसद फ्रांसिस्को सारदिन्हा का टिकट काटकर उम्मीदवार बनाया गया है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सारदिन्हा गोवा के मुख्यमंत्री भी रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने उत्तरी गोवा लोकसभा क्षेत्र से पूर्व केंद्रीय मंत्री रमाकांत खलप को टिकट दिया है। मध्य प्रदेश के मुरैना से सत्यपाल सिंह सीकरवार, ग्वालियर से प्रवीण पाठक और खंडवा से नरेन्द्र पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं दादरा एवं नगर हवेली से अजीत रामजी भाई महला को टिकट दिया गया है।
कांग्रेस अब तक कुल 241 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। इससे पहले उसने 13 अलग-अलग सूचियों में 235 उम्मीदवार घोषित किए थे। देश में 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होंगे। इसके बाद छह और चरणों में 26 अप्रैल, सात मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को मतदान होगा। मतगणना चार जून को होगी।
Advertisement
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 6 April 2024 at 13:35 IST