अपडेटेड 26 April 2024 at 23:07 IST
LIVE UPDATES/ Phase-2 Voting Live: पूर्वोत्तर में हो रही है जबरदस्त वोटिंग, MP-UP-बिहार और महाराष्ट्र पिछड़े
Lok Sabha Election 2024 Phase-2 Live: लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए 13 राज्यों में वोटिंग जारी है। कुल 88 सीटों पर मतदान हो रहा है। दूसरे चरण में 1202 उम्मीदवार हैं, जिनमें 1098 पुरुष और 102 महिलाएं हैं। राहुल गांधी, हेमा मालिनी, अरुण गोविल, एचडी कुमारस्वामी, ओम बिरला और गजेंद्र सिंह शेखावत जैसे दिग्गजों की किस्मत का इस चरण में फैसला होना है। इस चरण में 15.88 करोड़ से अधिक मतदाता हैं।
- चुनाव न्यूज़
- 14 min read

26 April 2024 at 23:07 IST
राजनाथ सिंह का नामांकन कार्यक्रम होगा ऐतिहासिक
29 अप्रैल को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से अपना नामांकन भरेंगे। बीजेपी उनके नामांकन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में जुटी है। इसके लिए हलवासिया कोर्ट में लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। 29 फरवरी को प्रदेश मुख्यालय के समक्ष उनके नामांकन के लिए सुबह 9 बजे से एकत्रित होंगे और उसके बाद लगभग 10:00 बजे राजनाथ सिंह पार्टी रथ पर वरिष्ठ नेता गणों के साथ कलेक्ट्रेट नामांकन के लिए रवाना होंगे। प्रदेश कार्यालय से शुभारंभ से लेकर पूरे रास्ते विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा, ढोल नगाड़े, शंखनाद के साथ स्वागत अभिनंदन किया जाएगा।
26 April 2024 at 21:15 IST
अच्छी स्थिति से जीतने वाली BJP- CM मोहन यादव
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "भाजपा ने आज दूसरे चरण के चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लिया...हमने जनता के बीच जागरूकता फैलाने का काम किया...हमने जो मतदान प्रतिशत का आकलन किया है, उसमें भाजपा बहुत अच्छी स्थिति में जीतने वाली है..."
Advertisement
26 April 2024 at 21:14 IST
पीएम मोदी पर जनता का विश्वास- बांसुरी स्वराज
नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से BJP उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने IIT गेट के सामने एसडीए मार्केट के पास 'जन संपर्क यात्रा' में भाग लिया। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जनता का अगाध विश्वास है। इसलिए अबकी बार 400 पार, ये संकल्प है जिसे भारत की जनता सिद्धि तक लेकर जाएगी।"
26 April 2024 at 21:13 IST
विपक्ष मुद्दा विहीन है- जितिन प्रसाद
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से BJP के लोकसभा उम्मीदवार जितिन प्रसाद ने कहा, "विपक्ष मुद्दा विहीन है। कुछ चंद लोगों को व्यक्तिगत लाभ और उनका विकास हुआ है... सभी योजनाएं जो लागू की गई हैं वे अंतिम छोर तक पहुंची हैं।"
Advertisement
26 April 2024 at 20:06 IST
बरेली में पीएम मोदी का रोड शो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के बरेली में मेगा रोड शो किया। इस दौरान उनके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। रोड शो में जनसैलाब उमड़ गया। लोगों ने 'मोदी-मोदी' के नारे लगाए।
26 April 2024 at 20:05 IST
BJP पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी- खट्टर
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, "मुझे पूरा विश्वास है, विपक्ष (कांग्रेस) दौड़ से बाहर है। वोटिंग अच्छी होगी और बीजेपी पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी। हम हरियाणा की सभी 10 सीटें जीतेंगे।"
26 April 2024 at 20:03 IST
कर्नाटक में जेपी नड्डा का रोड शो
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कर्नाटक के कलबुर्गी रोड शो किया। रोड शो में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इसकी वीडियो भी सामने आई है।
26 April 2024 at 18:45 IST
EVM मशीनों को किया गया सील
नोएडा में दूसरे चरण का मतदान संपन्न होने के बाद EVM मशीनों को सील किया गया।
26 April 2024 at 18:44 IST
अमरोहा में शांतिपूर्ण हुआ मतदान- DM
उत्तर प्रदेश के अमरोहा से DM राजेश कुमार त्यागी ने कहा, "पूरे दिन शांतिपूर्वक मतदान चला है। सभी अधिकारी अलर्ट पर हैं। 5 बजे तक का मतदान प्रतिशत 62% से अधिक है...वोटर्स में जागरूकता आई है तो उम्मीद है कि वोट प्रतिशत अच्छा होगा।"
26 April 2024 at 17:40 IST
शाम 5 बजे तक का वोटिंग प्रतिशत
लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए वोटिंग जारी है। असम, बिहार समेत कई राज्यों की कुछ सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं। वोटिंग के लिए अब कुछ ही मिनटों का समय बाकी रह गया। इससे पहले शाम 5 बजे तक का वोटिंग प्रतिशत भी सामने आया है। देखिए कहां कितने प्रतिशत वोट अबतक डाले गए हैं...
असम- 70.66
बिहार- 53.03
छत्तीसगढ़- 72.13
जम्मू-कश्मीर- 67.22
कर्नाटक- 63.90
केरल- 63.97
मध्य प्रदेश- 54.42
महाराष्ट्र- 53.51
मणिपुर- 76.06
राजस्थान- 59.19
त्रिपुरा- 76.23
उत्तर प्रदेश- 52.64
पश्चिम बंगाल- 71.84
26 April 2024 at 16:52 IST
मतदान के बाद क्या बोले एक्टर आशुतोष राणा?
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर से वोट डालने के बाद अभिनेता आशुतोष राणा ने कहा, "आप देश में किसी भी स्थान पर क्यों ना हों, हमें अपने मत का इस्तेमाल करना चाहिए...मैं हर बार जब भी चुनाव होता तो वोट डालने आता हूं। मैं यह कहना चाहूंगा कि आप अपने मत के अधिकार का इस्तेमाल जरूर करें।"
26 April 2024 at 16:51 IST
मोहम्मद शमी ने डाला वोट
उत्तर प्रदेश के अमरोहा से वोट डालने के बाद भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने कहा, "मतदान करना आपका हक है, आपको आपकी पंसद की सरकार चुनने का हक है...मैं एक ही चीज़ बोलना चाहूंगा कि वोट डालें, अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट दें..."
26 April 2024 at 16:50 IST
'आपका वोट ऐसे लोगों को नहीं जाना चाहिए, जो...'
मुरादाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "जो लोग हिंदुस्तान का खाते हैं, जो ये मानते हैं उनके पूर्वज हिंदुस्तानी हैं उनके आने वाली पीढ़ी को हिंदुस्तान में ही रहना है। उनको सोचना होगा उनका वोट उन विषधरों को नहीं जाना चाहिए जो लोग भारत माता जय जय कार करने में संकोच करते हों। उनको आपका वोट कतई नहीं जाना चाहिए। जो लोग वंदे मातरम का गायन करने में संकोच करते हैं उनको आपका वोट जाने का मतलब आपके द्वारा देश के खिलाफ साजिश रचने वालों को सम्मान देने का कार्य हो रहा है।"
26 April 2024 at 15:41 IST
पूर्वोत्तर में हो रही है जबरदस्त वोटिंग, MP-UP-बिहार और महाराष्ट्र पिछड़े
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में पूर्वोत्तर में जबरदस्त वोटिंग हो रही है। हिंदी भाषी राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में मतदान धीमा रहा है। वोटिंग के मामले में महाराष्ट्र सबसे पीछे रह गया है।
26 April 2024 at 15:46 IST
बिहार के मुंगेर में PM मोदी की रैली- 'NDA सरकार ने अंधकार युग से बिहार को बाहर निकाला'
बिहार के मुंगेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि लालटेन वाले अंधकार युग में जो जंगलराज चलता था, उसे मुंगेर ने सबसे अधिक सहा है। पहले हर कोई यहां से पलायन के बारे में सोचता था, लेकिन JDU और BJP के नेतृत्व में NDA सरकार ने लालटेन के उस अंधकार युग से बिहार को बाहर निकाला है। अब जब भारत तेजी से विकसित हो रहा है, तो बिहार के तेज विकास का यही समय है।
26 April 2024 at 15:43 IST
सपा और गठबंधन बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं- डिंपल यादव
मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव ने कहा, "समाजवादी पार्टी और गठबंधन बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। देश भर में सभी क्षेत्रीय दल भाजपा के खिलाफ जीत रहे हैं।"
26 April 2024 at 13:26 IST
ओपन हार्ट सर्जरी करवाने वाली बुजुर्ग महिला ने वोट डाला
उत्तर प्रदेश के नोएडा में ओपन हार्ट सर्जरी करवाने वाली 75 वर्षीय मरीज मतदान के लिए नोएडा के मतदान केंद्र पर एम्बुलेंस में पहुंचीं।
26 April 2024 at 13:25 IST
मध्य प्रदेश के गुना में अमित शाह ने की रैली
मध्य प्रदेश के गुना में ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, 'सिंधिया परिवार ने इस क्षेत्र का जतन अपने बच्चों से ज्यादा लालन-पालन करके किया। बीजेपी, मध्य प्रदेश और मोदी सरकार ने 260 करोड़ रुपये के खर्चे से नेशनल हाइवे का निर्माण किया, गुना में 112 करोड़ रुपये आवास योजना में लगाए, 45 करोड़ रुपये एयरपोर्ट बनाने में लगाए।'
26 April 2024 at 12:10 IST
सुबह 11 बजे तक त्रिपुरा में 36.42 फीसदी वोटिंग
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुबह 11 बजे तक त्रिपुरा में 36.42 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। महाराष्ट्र में 18.83 फीसदी वोट पड़े हैं, जो अभी तक दूसरे चरण में सबसे कम हैं।
26 April 2024 at 11:40 IST
'घोटाले TMC करती है, भुगतान जनता को करना पड़ता', बंगाल में गरजे PM मोदी
पश्चिम बंगाल के उत्तर मालदा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहले लेफ्ट वालों ने और फिर TMC वालों ने बंगाल की इस महानता को चोट पहुंचाई, बंगाल के सम्मान को चूर-चूर कर दिया, विकास पर रोक लगा दी। TMC के राज में बंगाल में एक ही चीज चलती- हजारों करोड़ के स्कैम। घोटाले TMC करती है और भुगतान बंगाल की जनता को करना पड़ता है।
26 April 2024 at 10:49 IST
EVM-VVPAT मसले पर SC का बड़ा फैसला, पर्चियों के मिलान वाली याचिकाएं खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के वोटों की वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (VVPAT) पर्चियों से 100 फीसदी सत्यापन की मांग वाली सभी याचिकाएं खारिज कर दीं।
26 April 2024 at 10:08 IST
सुबह 9 बजे तक त्रिपुरा में सबसे ज्यादा, महाराष्ट्र में सबसे कम वोटिंग
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में पूर्वोत्तर के राज्यों में जबरदस्त मतदान हो रहा है। सुबह 9 बजे तक त्रिपुरा में 16.65 फीसदी वोट पड़ चुके हैं। हिंदी भाषी राज्यों में वोटिंग अभी तक धीमी है। हालांकि महाराष्ट्र में 9 बजे तक सबसे कम 7.45 प्रतिशत वोट पड़े हैं।
26 April 2024 at 10:09 IST
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने अपना वोट डाला
पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस अध्यक्ष एचडी देवेगौड़ा ने कर्नाटक में हासन के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
26 April 2024 at 08:48 IST
100% हम 25 की 25 सीटें जीतेंगे- ओम बिड़ला
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा अध्यक्ष और कोटा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार ओम बिड़ला ने कहा, "ये(विपक्ष) झूठ, फरेब के आधार पर भ्रम फैला रहे हैं। सामाजिक व्यवस्था, सामाजिक न्याय बना रहेगा, यह PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह कई बार कह चुके हैं... 100% हम यहां की 25 की 25 सीटें जीतेंगे।"
26 April 2024 at 08:31 IST
सब लोगों को वोट जरूर डालें, ये हमारा देश के प्रति कर्तव्य है- अरुण गोविल
Arun Govil News: मेरठ लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अरुण गोविल ने कहा- मैं सभी से अपील करना चाहता हूं कि सब लोगों को वोट जरूर डालना चाहिए। ये हमारा देश के प्रति कर्तव्य है। मतदान हमारा अधिकार है।
26 April 2024 at 08:26 IST
निर्मला सीतारमण ने बेंगलुरु में किया मतदान
Bengaluru Voting Update: केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने बेंगलुरु के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।
26 April 2024 at 08:25 IST
केरल के CM विजयन ने डाला वोट
Kerala CM Votes: केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन मतदान करने के लिए कन्नूर के एक मतदान केंद्र के बाहर कतार में खड़े हुए।
26 April 2024 at 08:20 IST
मोदी तीसरी बार PM बनेंगे- वसुंधरा राजे
Vasundhara Raje Votes: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेता वसुंधरा राजे ने कहा- देश विकास चाहता है इसलिए इस चुनाव के बाद फिर से भाजपा की सरकार बनेगी और तीसरी बार मोदी जी प्रधानमंत्री बनेंगे। ये भी विश्वास है कि राजस्थान में जनता भाजपा को पूरा समर्थन देगी और भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाएगी।
26 April 2024 at 08:11 IST
दूल्हे ने डाला वोट, शेरवानी और सेहरा पहने मतदान केंद्र पर पहुंचा वर
Maharashtra 2nd Phase Vote: शादी के दिन एक दूल्हा अमरावती स्थित मतदान केंद्र पर मतदान करने पहुंचा।
26 April 2024 at 08:07 IST
'पहले मतदान फिर जलपान', कैलाश चौधरी
Barmer Voting Update: केंद्रीय मंत्री और बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार कैलाश चौधरी ने कहा, "..'पहले मतदान फिर जलपान' के तहत मैंने मतदान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर लोग मतदान के लिए पहुंच रहे हैं।"
26 April 2024 at 07:36 IST
घर में न बैठें, वोट डालें- सुधा मूर्ति
Sudha Murthy Cast Vote: सुधा मूर्ति ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोट डालने के बाद अपील की कि लोग घरों से बाहर निकलें और वोट डालें।
26 April 2024 at 07:27 IST
त्रिशूर से कैंडिडेट एक्टर सुरेश गोपी ने डाला वोट
26 April 2024 at 07:25 IST
इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति ने डाला वोट
Karnataka Polling Update: इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति ने बेंगलुरु के बीईएस मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज कर्नाटक की 14 सीटों पर मतदान हो रहा है।
26 April 2024 at 06:40 IST
पश्चिम बंगाल में भी मतदान आज, केंद्रों पर जुटे लोग
West Bengal Polling Update: पश्चिम बंगाल के एक बूथ के बाहर लोगों का जमावड़ा लगा है। बालुरघाट में लोग 7 बजे का इतंजार करते देखे जा सकते हैं।
26 April 2024 at 06:38 IST
आउटर मनीपुर में भी वोटिंग आज
Mock Voting Update: दूसरे फेज में बाहरी मणिपुर में भी वोट पड़ेंगे। इसकी मॉक ड्रिल की गई।
26 April 2024 at 06:27 IST
250 प्रत्याशियों पर क्रिमिनल केस, 33 फीसदी करोड़पति
2nd Phase Update: ADR के अनुसार 1,192 उम्मीदवारों के हलफनामे में दी गई जानकारी पर एक रिपोर्ट तैयार की। 21% यानी 250 उम्मीदवार पर क्रिमिनल केस दर्ज हैं। 390 यानि 33% उम्मीदवार करोड़पति हैं। एक करोड़ या उससे ज्यादा की संपत्ति है। 6 उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति शून्य बताई है, जबकि तीन के पास 500 से 1,000 रुपए की संपत्ति है।
26 April 2024 at 06:26 IST
दूसरे फेज में 1, 198 उम्मीदवार मैदान में, 100 महिलाएं भी
2nd Phase Voting Update: 2019 में इन सीटों पर सबसे ज्यादा बीजेपी को 50 और NDA के सहयोगी दलों ने 8 सीटें जीती थीं। कांग्रेस के खाते में 21 सीटें गईं थीं। अन्य को 9 सीटें मिली थीं। चुनाव आयोग के मुताबिक दूसरे फेज में 1,198 कैंडिडेट्स मैदान में हैं। इनमें 1,097 पुरुष और 100 महिला उम्मीदवार हैं। एक प्रत्याशी थर्ड जेंडर है।
26 April 2024 at 06:25 IST
दिग्विजय सिंह के गढ़ में गरजेंगे अमित शाह
Amit Shah Election Campaign Update: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के बीच दिग्विजय सिंह के गढ़ राजगढ़ के खिलचीपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह चुनाव प्रचार करेंगे। गुना के अशोकनगर में भी पार्टी का प्रचार करेंगे। लोकसभा चुनाव के राजगढ़ सीट पर तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होना है। दिग्विजय सिंह इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी हैं। उनका मुकाबला मौजूदा सांसद और बीजेपी प्रत्याशी रोडमल नागर से है।
25 April 2024 at 21:10 IST
दूसरे चरण में किस राज्य में कितनी सीटों पर मतदान?
दूसरे चरण में किस राज्य में कितनी सीटों पर मतदान
- असम- 5
- बिहार- 5
- छत्तीसगढ़- 3
- जम्मू-कश्मीर- 1
- कर्नाटक- 14
- केरल- 20
- मध्य प्रदेश- 6
- महाराष्ट्र- 8
- मणिपुर- 1
- राजस्थान- 13
- त्रिपुरा- 1
- उत्तर प्रदेश- 8
- पश्चिम बंगाल- 3
25 April 2024 at 21:07 IST
दूसरे चरण की 88 सीटों पर मतदान आज
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दूसरे चरण की 88 सीटों के लिए आज मतदान होगा। दूसरे चरण में 13 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर 1206 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा।
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 26 April 2024 at 06:09 IST