Lok Sabha Chunav: मतदान से कुछ घंटे पहले बंगाल के कूचबिहार में हमले में तृणमूल के 2 कार्यकर्ता घायल
पश्चिम बंगाल के कूचबिहार लोकसभा क्षेत्र में मतदान से कुछ घंटे पहले बृहस्पतिवार रात अज्ञात हमलावरों के हमले में टीएमसी के दो कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Lok Sabha Chunav : पश्चिम बंगाल के कूचबिहार लोकसभा क्षेत्र में मतदान से कुछ घंटे पहले बृहस्पतिवार रात अज्ञात हमलावरों के हमले में टीएमसी के दो कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। पश्चिम बंगाल के कूचबिहार लोकसभा क्षेत्र में मतदान से कुछ घंटे पहले बृहस्पतिवार रात अज्ञात हमलावरों के हमले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दो कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। उत्तरी पश्चिम बंगाल के संसदीय क्षेत्र में पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को सुबह सात बजे से मतदान होना है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमले की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए, उत्तर बंगाल विकास मंत्री और टीएमसी के दिनहाटा से विधायक उदयन गुहा ने एक स्थानीय अस्पताल में संवाददाताओं से कहा कि दोनों दिनहाटा में बूथ समिति अध्यक्ष के घर जा रहे थे, तभी उन्हें रोका गया और उनपर धारदार हथियारों से हमला किया गया।
गुहा ने कहा, “भाजपा ने कूचबिहार लोकसभा सीट पर अपना आतंक फैलाने और डराने-धमकाने की रणनीति शुरू कर दी है। वे हमारे समर्थकों पर जानलेवा हमले कर रहे हैं। जनता भाजपा को नकार कर उनके आतंक का जवाब देगी।”
Advertisement
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल भेजा गया है और दोनों पक्षों के बीच किसी भी तरह की झड़प को रोकने के लिए गश्त बढ़ा दी गई है। एक स्थानीय भाजपा नेता ने इस घटना में अपनी पार्टी की संलिप्तता से इनकार किया है। उन्होंने कहा, "यह टीएमसी की आंतरिक कलह का मामला है। इसमें भाजपा शामिल नहीं है।"
Advertisement
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)