अपडेटेड 4 June 2024 at 18:21 IST

गांधीनगर सीट से अमित शाह की बंपर जीत, कांग्रेस उम्मीदवार सोनल रमनभाई पटेल को 7,44,716 वोटों से हराया

अतिम शाह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवार सोनल रमनभाई पटेल 7,44,716 वोटों से हराया है। शाह को कुल 10,10,972 वोट हासिल हुए हैं।

Follow : Google News Icon  
Union Home Minister and BJP leader Amit Shah during poll campaign
Union Home Minister and BJP leader Amit Shah | Image: X/ @AmitShah

Lok Sabha Election Result: लोकसभा चुनाव 2024 में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी का जादू गुजरात में देखने को मिला है। बीजेपी ने गुजरात में बंपर जीत हासिल की है। अतिम शाह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवार सोनल रमनभाई पटेल 7,44,716 वोटों से हराया है। शाह को कुल 10,10,972 वोट हासिल हुए हैं। 

भाजपा नेता एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र से 7.44 लाख से अधिक मतों से जीत हासिल की। उन्हें 1010972 मत मिले जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी सोनल रमाभाई पटेल को 266256 मत हासिल हुए।

गुजरात में बीजेपी की बड़ी जीत

भाजपा के एच एस पटेल ने अहमदाबाद-पूर्व लोकसभा सीट से 4.61 लाख मतों के अंतर से जीत हासिल की जबकि दिनेश मकवाना अहमदाबाद-पश्चिम से 2.86 लाख वोटों से जीते। इसके अलावा हरिभाई पटेल महेसाणा से 3.28 लाख वोटों से जीते और राजेश चूडासमा जूनागढ़ से 1.35 लाख वोटों के अंतर से जीते।

Advertisement

इन सभी ने अपने निकटतम कांग्रेस प्रतिद्वंद्वियों को हराया। एच एस पटेल और चूडासमा मौजूदा सांसद हैं, जबकि हरिभाई पटेल और मकवाना नए चेहरे हैं। राज्य की 26 लोकसभा सीटों में से 25 के लिए मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। भाजपा पहले ही सूरत सीट निर्विरोध जीत चुकी है।

(इनपुट- भाषा-पीटीआई)

Advertisement

इसे भी पढ़ें: अशोक गहलोत के बेटे वैभव ने मान ली हार, बीजेपी प्रत्याशी बोले पुत्र नहीं

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 4 June 2024 at 17:43 IST