Hassan Loksabha Seat: सेक्स स्कैंडल में फंसे प्रज्वल रेवन्ना को जनता ने चटाई धूल, प्रचंड हार की ओर
महिलाओं के यौन शोषण में गिरफ्तार किए गए हासन लोकसभा सीट से एनडीए उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना 23,000 से अधिक वोटों के अंतर से पीछे चल रहे हैं।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना जारी है। अब तक आए रुझानों में एनडीए 291 और इंडिया गठबंधन 222 सीटों पर आगे है। कर्नाटक में एनडीए भारी जीत की ओर बढ़ रहा है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताकि, राज्य में भाजपा 17 सीट पर आगे है, जबकि एनडीए में शामिल जेडीएस तीन सीट पर आगे है। राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस 8 सीटों पर आगे चल रही है।
वहीं, कई महिलाओं के यौन शोषण में गिरफ्तार किए गए हासन लोकसभा सीट से एनडीए उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना 23,000 से अधिक वोटों के अंतर से पीछे चल रहे हैं। चुनाव आयोग द्वारी जारी आंकड़ों के मुताबिक, प्रज्वल रेवन्ना कांग्रेस उम्मीदवार श्रेयस एम. पटेल से 29814वोटों से पीछे हो गए हैं। दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक प्रज्वल रेवन्ना को कुल 517277 वोट, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार श्रेयस एम. पटेल को 547091 वोट मिले हैं।
Advertisement
मालूम हो कि कर्नाटक के हासन संसदीय क्षेत्र में 26 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान हुआ। हालांकि, इस सीट पर मतदान के तुरंत बाद विवाद खड़ा हो गया था। इस विवाद ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। दरअसल, जेडी (एस) सुप्रीमो और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते और हासन सांसद पर कथित तौर पर कई महिलाओं के यौन शोषण का आरोप लगा है।