अपडेटेड 4 June 2024 at 13:41 IST

LoK Sabha Results Live: राम मंदिर वाले अयोध्या में रुझानों में पिछड़ने के बाद अब BJP ने बनाई बढ़त

लोकसभा चुनाव के रिजल्ट में वोटों की गिनती के बीच EC के आंकड़ों के हिसाब से राम नगरी अयोध्या में BJP को बड़ा झटका लगते हुए नजर आ रहा है।

Follow : Google News Icon  
Ayodhya Faizabad Seat BJP vs SP
अयोध्या फैजाबाद सीट पर बीजेपी आगे। | Image: PTI

लोकसभा चुनाव में सात चरणों में हुए मतदान के बाद आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। चुनाव आयोग ने शुरुआती रूझानों के आंकड़ें भी जारी कर रही है। EC के ताजा अपडेट में राम नगरी अयोध्या यानि फैजाबाद में भारतीय जनता पार्टी को झटका लगता नजर आ रहा है।

अयोध्या में बीजेपी को झटका देते हुए सपा आगे निकल गई थी। हालांकि, 9 बजकर 58 मिनट के आंकड़ों के अनुसार बीजेपी के उम्मीदवार लल्लू सिंह एक बार फिर से लीड करते नजर आ रहे हैं। बीजेपी उम्मीदवार लल्लू सिंह 266 वोटों से सपा उम्मीदवार अवधेश प्रसाद से आगे निकल गए हैं। 

लोकसभा चुनावों के नतीजों को लेकर देश की धड़कनें तेज हैं। मैराथन मतदान के समापन के बाद आज 4 जून को नतीजे आ रहे हैं। देश में लोकसभा की कुल 543 सीटें हैं। इनमें से 542 सीटों पर आज लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आएंगे। 1 सूरत की सीट पर बीजेपी की निर्विरोध जीत हो चुकी है। केंद्र में सरकार बनाने के लिए किसी भी दल या गठबंधन को 272 सीटों की जरूरत रहेगी। 2019 में बीजेपी ने अकेले 303 सीटें जीती थीं, जबकि उसके नेतृत्व वाले NDA 91 को 354 सीटें हासिल हुईं।

लखनऊ से राजनाथ सिंह आगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (लखनऊ), वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी (महराजगंज) और कानून एवं न्याय राज्य मंत्री एस.पी. सिंह बघेल (आगरा) आगे हैं। इसके अलावा, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति (फतेहपुर), स्मृति ईरानी (अमेठी), महेंद्र नाथ पांडेय (चंदौली), संजीव कुमार बालियान (मुजफ्फरनगर), अनुप्रिया पटेल (मिर्जापुर), भानु प्रताप सिंह वर्मा (जालौन), कौशल किशोर (मोहनलालगंज) और अजय मिश्रा (खीरी) पीछे हैं।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: #June4WithArnab | Lok Sabha Election Results 2024 LIVE: NDA ने लगाई डबल सेंचुरी, तो INDI 100 के पार

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 4 June 2024 at 10:04 IST