अपडेटेड 18 April 2024 at 19:18 IST

'यूपी में नहीं खुलेगा सपा, बसपा और कांग्रेस का खाता', पहले चरण से पहले केशव प्रसाद मौर्य का दावा

केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी दलों पर हमला करते हुए दावा किया कि सपा, बसपा और कांग्रेस राज्य में खाता भी नहीं खोल पाएंगी।

Follow : Google News Icon  
KP maurya
Uttar Pradesh Deputy CM Keshav Prasad Maurya. | Image: X/@kpmaurya1

Lok Sabha Election: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को मतदाताओं से कहा कि एक राष्ट्र-एक चुनाव, पाक अधिकृत कश्मीर में तिरंगा फहराने और देश में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 400 से अधिक सीट जिताना जरूरी है।

उन्होंने विपक्षी दलों पर हमला करते हुए दावा किया कि सपा, बसपा और कांग्रेस राज्य में खाता भी नहीं खोल पाएंगी।

400 से ज्यादा सीटें जीतेगा NDA- केशव

उपमुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी के नामांकन के बाद बहजोई में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, "भाजपा एक राष्ट्र, एक चुनाव, पाक अधिकृत कश्मीर में तिरंगा फहराने और समान नागरिक संहिता के लिए 400 से अधिक वोट पाने की बात करती है।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "अब कोई भी बसपा का टिकट नहीं खरीदता। मैं सपा को गाली से जवाब नहीं देता। राज्य की जनता अपने वोट से जवाब देगी।"

सपा और कांग्रेस आईसीयू) में हैं- केशव प्रसाद मौर्य

Advertisement

देश में संविधान के खतरे में होने के विपक्षी नेताओं के आरोप पर मौर्य ने कहा कि वे डरे हुए हैं, क्योंकि वे भ्रष्टाचार के दलदल में फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस, दोनों ही ऐसी पार्टियां हैं जो सघन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में हैं और उन्हें ऑक्सीजन की जरूरत है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा, "2024 में भी उन्हें हार का सामना करना पड़ेगा। प्रदेश में सपा, बसपा और कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलेगा।"

संभल में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 10 मई को मतदान होगा।

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 102 सीटों पर मतदान कल, सुबह 7 बजे से वोटिंग

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 18 April 2024 at 19:18 IST