अपडेटेड 24 January 2024 at 18:32 IST
Valmiki Nagar Lok Sabha Seat: 20 साल से NDA का दबदबा, टूट के बाद कौन मारेगा बाजी?
Valmiki Nagar Lok Sabha Election 2024: बिहार में कुल 40 लोकसभा सीट है। वाल्मीकि नगर इन सीटों में से एक है। आइए जानते हैं वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट का समीकरण।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

Valmiki Nagar Lok Sabha Election 2024: बिहार के वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट पर 2024 में चुनावी तैयारियां शुरू हो गई है। बिहार में कुल 40 लोकसभा सीटें हैं और वाल्मीकि नगर उनमें से ही एक है। 2002 के परिसीमन के बाद वाल्मीकि नगर की लोकसभा सीट पहली बार अस्तित्व में आई। सुनील कुमार वर्तमान में वाल्मीकि नगर के सांसद हैं।
2009 में पहली बार इस सीट पर लोकसभा चुनाव हुए। दो बार जनता दल यूनाइटेड ने इस सीट पर जीत का झंडा लहराया तो वहीं एक बार यहां भारतीय जनता पार्टी ने जीत की मुहर लगाई। पहले इस सीट को बगहा संसदीय क्षेत्र सुरक्षित सीट के नाम से जाना जाता था।
वाल्मीकि नगर जब बगहा संसदीय क्षेत्र हुआ करता था तो आजादी के बाद कांग्रेस ने 5 बार इस सीट पर जीत दर्ज की। 1984 के बाद इस सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल नहीं की। वहीं बीते 20 सालों से यहां पर NDA की पकड़ रही है। यह बिहार का पहला लोकसभा सीट है।
2019 में जदयू सांसद ने लगाई जीत की मुहर
साल 2019 में वाल्मीकि नगर सीट से भाजपा और जदयू की गठबंधन ने लोकसभा चुनाव लड़ा, जिसमें जेडीयू के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की। 2019 में बैद्यनाथ प्रसाद महतो सांसद बने। जदयू सांसद महतो को 58.39 फीसदी वोट मिली, वहीं कांग्रेस के शाश्वत केदार को 3.54 लाख वोटों से हार का सामना करना पड़ा।
Advertisement
बाद में बैद्यनाथ प्रसाद महतो के निधन के बाद वाल्मीकि नगर में उपचुनाव हुए और NDA की ओर से जदयू सांसद सुनील कुमार कुशवाहा ने जीत हासिल की। सुनील कुमार ने 22 हजार वोटों के साथ जीत दर्ज की।
क्या रहा 2014 का परिणाम?
2014 में हुए लोकसभा चुनाव से पहले JDU NDA से अलग हो गई। वहीं लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने अपना जलवा कायम करते हुए इस सीट पर जीत दर्ज की। भाजपा सांसद सतीश चंद्र पांडेय ने कांग्रेस और जदयू उम्मीदवारों को करारी मात दी।
Advertisement
वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट के अंदर 6 विधानसभा क्षेत्र आते हैं, जिनमें वाल्मीकि नगर, बगहा, रामनगर, नरकटियागंज, लौरिया और सिकटा शामिल है। 2020 के विधानसभा चुनाव में 4 सीट पर बीजेपी ने, एक सीट पर जदयू और एक सीट पर भाकपा माले ने जीत दर्ज किया।
वाल्मीकि नगर की खासियत
इस लोकसभा में बिहार का एकमात्र नेशनल पार्क जिसे वाल्मिकी नगर टाइगर रिजर्व। यहां नेपाल और बिहार को जोड़ने वाला पुल भी है जो गंडक नदी पर बना हुआ है। यहां तीन नदियां एक जगह पर आकर मिलती हैं। इस स्थान पर त्रिवेणी स्नान का मेला भी लगता है।
वाल्मीकि नगर में मतदाताओं की बात करें तो 77 फीसदी मतदाता हिंदू हैं और इनमें 22 फीसदी अल्पसंख्यक, 14 फीसदी एससी और 6 फीसदी एसटी वोटर शामिल हैं। हालांकि, यहां सवर्ण वोटरों का दबदबा रहा है। लेकिन दलित और पिछड़ा वोट का प्रभाव चुनाव में देखने को मिलता है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 24 January 2024 at 18:32 IST