अपडेटेड 13 April 2024 at 13:52 IST

अखिलेश यादव के तीन यार- आजम, अतीक और मुख्तार...इनकी यारी से साफ हुई सपा: केशव प्रसाद मौर्य

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव के तीन यार- आजम, अतीक और मुख्तार और इनकी यारी से सपा साफ हो गई।

Follow : Google News Icon  
UP Deputy CM Keshav Prasad Maurya in MP
यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य | Image: X@kpmaurya1

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। डिप्टी सीएम मौर्य ने कहा कि हार के डर से सपा के प्रत्याशी चुनाव लड़ने का साहस नहीं जुटा पा रहे हैं। अखिलेश यादव के तीन यार मोहम्मद आजम खान अतीक अहमद और मुख्तार हैं। इनमें से दो धरा से चले गए हैं।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "अखिलेश यादव के तीन यार मोहम्मद आजम खान अतीक अहमद और मुख्तार, दो धरा से चले गए हैं। इन लोगों से यारी करने के बाद सपा साफ हो गई।" राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए सपा को भी न्यौता भेजा गया था, लेकिन सपा प्रमुख ने समारोह में शामिल होने से इनकार कर दिया।

इसलिए सपा की हुई हार

इसे लेकर उन्होंने कहा कि सपा के बहुत सारे विधायक रामलाल का दर्शन करना चाहते थे, लेकिन सपा बहादुर अखिलेश यादव ने अपने विधायकों को दर्शन करने से रोक दिया। उसी के कारण समाजवादी पार्टी में अंतर कलह उजागर हो गया और राज्यसभा चुनाव में कई विधायक अंतरात्मा की आवाज सुनकर के भाजपा को मतदान किया और समाजवादी पार्टी का तीसरा प्रत्याशी हार गया। 

वहीं सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने डिप्टी सीएम मौर्य पर पलटवार करते हुए कहा कि वह भाजपा के लिए अपशगुनी हैं, जहां भी जाते हैं, वहां भाजपा हार जाती है। केशव प्रसाद मौर्य ने बदायूं में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करते हुए दावा किया कि समाजवादी पार्टी अब समाप्तवादी पार्टी बन चुकी है, जो 2024 चुनाव के बाद खोजने से भी नहीं मिलेगी।

Advertisement

सपा में कलह पर केशव प्रसाद मौैर्य का तंज

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ''सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपने चचा शिवपाल को प्रत्याशी बता रहे हैं तो चचा अपने बेटे को प्रत्याशी बता रहे हैं। ऐसी स्थिति सिर्फ बदायूं में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में है और हार के डर से सपा के प्रत्याशी चुनाव लड़ने का साहस नहीं जुटा पा रहे है।'' सपा ने बदायूं लोकसभा क्षेत्र से पार्टी महासचिव शिवपाल सिंह यादव को उम्मीदवार घोषित किया है हालांकि बाद में कई सम्मेलनों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शिवपाल के पुत्र आदित्य यादव को उम्मीदवार बनाने का प्रस्ताव पारित किया।

इसे भी पढ़ें: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास को सता रहा जेल में स्‍लो पॉइजन दिए जाने का डर, कोर्ट से की ये अपील

Advertisement

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 13 April 2024 at 13:47 IST