अपडेटेड 4 June 2024 at 10:02 IST

Bihar में हर पल बदल रहा समीकरण, काराकाट से लेकर पूर्णिया तक... कौन आगे, कौन पीछे?

हॉट सीटों की बात करें तो काराकाट सीट से भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह शुरुआती रुझानों में पीछे चल रहे हैं। हाजीपुर सीट से चिराग पासवान लीड बनाए हुए हैं।

Follow : Google News Icon  
Chirag Paswan with PM Narendra Modi
बिहार लोकसभा चुनाव 2024 रिजल्ट | Image: X

Bihar Lok Sabha Election 2024 Results: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। बिहार की बात करें तो यहां ज्यादातर सीटों पर बीजेपी और जदयू आगे चल रही है। हॉट सीटों की बात करें तो काराकाट सीट से भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह शुरुआती रुझानों में पीछे चल रहे हैं। काराकाट सीट से राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आगे चल रहे हैं।

हाजीपुर सीट से चिराग पासवान लीड बनाए हुए हैं, जबकि पूर्णिया से निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव पीछे चल रहे हैं। हिंदुस्तान आवाम मोर्चा पार्टी के अध्यक्ष जीतन राम मांझी गया सीट से 11548 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा के अनुभवी नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री रविशंकर प्रसाद बेगूसराय सीट से बढ़त बनाए हुए हैं। दरभंगा से बीजेपी के उम्मीदवार गोपाल जी ठाकुर 6447 वोटों से आगे चल रहे हैं।

शुरुआती रुझानों के अनुसार तेजस्वी यादव की पार्टी आरजेडी बिहार में दो सीटों पर आगे चल रही है। RJD उम्मीदवार दीपक यादव वाल्मीकिनगर से आगे हैं, वहीं बांका लोकसभा सीट से जय प्रकाश नारायण यादव बढ़त बनाए हुए हैं।

बता दें कि ये सारे आंकड़े सुबह 9 बजे तक की हैं जो चुनाव आयोग ने अपने ऑफिसियल वेबसाईट पर शेयर किया है। इसमें बदलाव होने की संभावना है। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें: मोदी जीते तो पाकिस्तान... NDA की हैट्रिक के आसार से घबराया PAK, बौखलाहट में ये क्या कह दिया?


 


 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 4 June 2024 at 09:48 IST