Advertisement

Updated April 26th, 2024 at 09:37 IST

दूसरे चरण में 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, कहां से कौन उम्मीदवार, 2019 चुनाव में क्या थे नतीजे?

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में कुल 1202 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। प्रमुख उम्मीदवारों में राहुल गांधी, अरुण गोविल, हेमा मालिनी, ओम बिरला भी शामिल हैं।

Reported by: Dalchand Kumar
Lok Sabha Election 2024
लोकसभा चुनाव 2024 | Image:File
Advertisement

Lok Sabha Election 2024 Phase-2: 18वीं लोकसभा के लिए देश में दूसरे चरण का मतदान होने वाला है। शुक्रवार 26 अप्रैल 2024 को देश के अलग-अलग 13 राज्यों की कुल 88 सीटों पर वोटिंग है। दूसरे चरण में कुल 89 सीटों पर मतदान होना था, लेकिन मध्य प्रदेश की बैतूल सीट पर बसपा प्रत्याशी के निधन के बाद वहां चुनाव टल गया है। फिलहाल 88 सीटों के लिए इस चरण में 15.88 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करेंगे।

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में कुल 1202 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 1098 पुरूष एवं 102 महिलाएं हैं। दूसरे चरण में केरल की वायनाड लोकसभा सीट भी शामिल है, जहां से कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार दूसरी बार चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा कांग्रेस नेता शशि थरूर, केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर, अभिनय से राजनीति में आए अरुण गोविल, बीजेपी उम्मीदवार हेमा मालिनी, ओम बिरला, गजेंद्र सिंह शेखावत और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी (जनता दल-सेक्युलर) जैसे कई और नेता प्रमुख उम्मीदवारों की सूची में शामिल हैं।

Advertisement

किस राज्य में कितनी सीटों पर चुनाव?

इस चरण में 15.88 करोड़ से अधिक मतदाता हैं जिनमें 8.08 करोड़ पुरूष, 7.8 करोड़ महिलाएं और 5929 थर्ड जेंडर हैं। 34.8 लाख पहली बार के मतदाता हैं, जबकि 20-29 साल की उम्र के 3.28 करोड़ मतदाता हैं। दूसरे चरण में केरल की सभी 20 सीट के अलावा कर्नाटक की 28 में से 14 सीट, राजस्थान की 13 सीट, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की 8-8 सीट, मध्य प्रदेश की 6 सीट, असम और बिहार की 5-5 सीट, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल की 3-3 सीट के अलावा मणिपुर, त्रिपुरा और जम्मू-कश्मीर में एक-एक सीट पर मतदान होगा।

Advertisement

कहां-कहां चुनाव और कौन उम्मीदवार? 2019 के नतीजे भी

राज्य

सीट

NDA उम्मीदवार

INDI उम्मीदवार और अन्य

2019 नतीजे

असम-5

दरांग उदलगुरी

दिलीप सैकिया

माधब राजबंग्शी

(पहले मंगलदोई) बीजेपी

 

दीफू

अमरसिंग टिसो

जॉयराम एंगलेंग

(पहले स्वायत्त जिला) बीजेपी

 

करीमगंज

कृपानाथ मल्लाह

हाफिज रशीद अहमद चौधरी

बीजेपी

 

सिलचर

परिमल शुक्लबैद्य

सूर्यकांत सरकार

बीजेपी

 

नगांव

सुरेश बोरा

प्रद्युत बोरडोलोई

कांग्रेस

बिहार-5

किशनगंज

मुजाहिद आलम

मोहम्मद जावेद

कांग्रेस

 

कटिहार

दुलाल चंद्र गोस्वामी

तारिक अनवर

जदयू

 

पूर्णिया

संतोष कुमार कुशवाह

बीमा भारती- RJD

पप्पू यादव- निर्दलीय

जदयू

 

भागलपुर

अजय कुमार मंडल

अजीत शर्मा

जदयू

 

बांका

गिरधारी यादव

जय प्रकाश नारायण यादव

जदयू

छत्तीसगढ़-3

राजनांदगांव

संतोष पांडे

भूपेश बघेल

बीजेपी

 

महासमुंद 

रूप कुमारी चौधरी

ताम्रध्वज साहू

बीजेपी

 

कांकेर

भोजराज नाग

बीरेश ठाकुर

बीजेपी

मध्य प्रदेश- 7

टीकमगढ़

वीरेंद्र खटीक

पंकज अहिरवार

बीजेपी

 

दमोह

राहुल सिंह लोधी

तरबर सिंह लोधी

बीजेपी

 

खजुराहो

नागेन्द्र सिंह

राजा पटैरिया

बीजेपी

 

सतना

गणेश सिंह

सुखलाल कुशवाह

बीजेपी

 

रीवा

जनार्दन मिश्र

सुंदर लाल तिवारी

बीजेपी

 

होशंगाबाद

उदय प्रताप सिंह

देवेंद्र पटेल

बीजेपी

राजस्थान- 13

टोंक-सवाई माधोपुर

सुखबीर सिंह जौनपुरिया

हरीश चंद्र मीणा

बीजेपी

 

अजमेर

भागीरथ चौधरी

रामचन्द्र चौधरी

बीजेपी

 

पाली

पीपी चौधरी

संगीता बेनीवाल

बीजेपी

 

जोधपुर

गजेंद्र सिंह शेखावत

करण सिंह उचियारड़ा

बीजेपी

 

बाड़मेर

कैलाश चौधरी

उमेदा राम बेनीवाल

बीजेपी

 

जालौर

लुम्बाराम चौधरी

वैभव गहलोत

बीजेपी

 

उदयपुर

मन्ना लाल रावत

ताराचंद मीना

बीजेपी

 

बांसवाड़ा

महेंद्रजीत सिंह मालवीय

अरविन्द डामोर

बीजेपी

 

चित्तौड़गढ़

चन्द्र प्रकाश जोशी

उदयलाल आंजना

बीजेपी

 

भीलवाड़ा

दामोदर अग्रवाल

सीपी जोशी

बीजेपी

 

कोटा

ओम बिड़ला

प्रह्लाद गुंजल

बीजेपी

 

राजसमंद

महिमा विश्वेश्वर सिंह

दामोदर गुर्जर

बीजेपी

 

झालावाड़ बारां

दुष्यंत सिंह

उर्मिला जैन

बीजेपी

उत्तर प्रदेश- 8

अमरोहा

कंवर सिंह तंवर

दानिश अली

बसपा

 

मेरठ

अरुण गोविल

सुनीता वर्मा

बीजेपी

 

बागपत

राजकुमार सांगवान

अमरपाल शर्मा

बीजेपी

 

गाजियाबाद

अतुल गर्ग

डॉली शर्मा

बीजेपी

 

नोएडा

महेश शर्मा

महेंद्र सिंह नागर

बीजेपी

 

बुलंदशहर

भोला सिंह

शिवराम वाल्मिकी

बीजेपी

 

अलीगढ़

सतीश कुमार गौतम

बिजेंद्र सिंह

बीजेपी

 

मथुरा

हेमा मालिनी

मुकेश धनगर

बीजेपी

कर्नाटक-14

बीजापुर

रमेश जिगाजिनागी

एचआर अल्गुर (राजू)

बीजेपी

 

बीदर

भगवंत खुबा

सागर ईश्वर खंड्रे

बीजेपी

 

बेल्लारी

बी श्रीरामुलु

ई. तुकाराम

बीजेपी

 

बेलगाम

जगदीश शेट्टार

मृणाल रवीन्द्र हेब्बलकर

बीजेपी

 

बागलकोट

पीसी गद्दीगौडर

संयुक्ता शिवानंद पाटिल

बीजेपी

 

गुलबर्गा

उमेश जाधव

राधाकृष्ण डोड्डामणि

बीजेपी

 

रायचुर

राजा अमरेश नायक

जी कुमैर नाइक

बीजेपी

 

कोप्पल

बसवराज के सरनप्पा

के राजशेखर हितनाल

बीजेपी

 

हावेरी

बसवराज बोम्मई

आनंदस्वामी

बीजेपी

 

धारवाड़

प्रह्लाद जोशी

विनोद आसुती

बीजेपी

 

उत्तर कन्नड़

विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी

अंजलि निंबालकर

बीजेपी

 

दावनगेरे

जीएम सिद्धेश्वर

एचबी मंजप्पा

बीजेपी

 

शिमोगा

बीवाई राघवेंद्र

गीता शिवराजकुमार

बीजेपी

 

चिक्कोडी

अन्नासाहेब जोले

प्रियंका जारकीहोली

बीजेपी

केरल- 20

अट्टिंगल

वी. मुरलीधरन

अदूर प्रकाश- कांग्रेस
वी. जॉय- CPIM
 

कांग्रेस

 

अलपुझा

शोभा सुरेंद्रन

केसी वेणुगोपाल- कांग्रेस
एएम आरिफ- CPIM
 

सीपीएम

 

अलाथुर

टीएन सरसु

राम्या हरिदास- कांग्रेस
के. राधाकृष्णन- CPIM

कांग्रेस

 

कासरगोड

एमएल अश्विनी

राजमोहन उन्नीथन- कांग्रेस
एमवी बालाकृष्णन- CPIM
 

कांग्रेस

 

कन्नूर

सी.रघुनाथन

के. सुधाकरन- कांग्रेस 
एमवी जयराजन- CPIM

कांग्रेस

 

वडकरा

प्रफुल कृष्णन

साफी परनबिल- कांग्रेस
केके शैलजा- CPIM

कांग्रेस

 

वायनाड

के. सुरेंद्रन

राहुल गांधी- कांग्रेस 
एनी राजा- CPI

कांग्रेस

 

कोझिकोड

एमटी रमेश

एमके राघवन- कांग्रेस 
एलामाराम करीम- CPIM

कांग्रेस

 

मलप्पुरम

अब्दुल सलाम

वी वासिफ- CPIM
ईटी मोहम्मद बशीर- IUML

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग

 

पोन्नानी

निवेदिता सुब्रमण्यन

केएस हमजा- CPIM
अब्दुस्समद समदानी- IUML
 

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग

 

पलक्कड़

सी. कृष्णकुमार

वीके श्रीकंदन- कांग्रेस
ए. विजयराघवन- CPIM
 

कांग्रेस

 

त्रिशूर

सुरेश गोपी

के. मुरलीधरन- कांग्रेस
वीएस सुनील कुमार- CPI

कांग्रेस

 

चलाकुडी

केएम उन्नीकृष्णन

बेनी बेहनन- कांग्रेस
सी. रवीन्द्रनाथ- CPIM

कांग्रेस

 

एर्नाकुलम

केएस राधाकृष्णन

हिबी ईडन- कांग्रेस
केजे शाइन- CPIM

कांग्रेस

 

इडुक्की

संगीता विश्वनाथन

डीन कुरियाकोस- कांग्रेस
जॉइस जॉर्ज- CPIM

कांग्रेस

 

कोट्टायम

तुषार वेल्लापल्ली

थॉमस चाजिकादान- केरल कांग्रेस(M)
के. फ्रांसिस जॉर्ज- केरल कांग्रेस

केरल कांग्रेस (एम)

 

मवेलिक्कारा

भाइजू कालासाल

कोडिकुन्निल सुरेश- कांग्रेस
अरुण कुमार- CPI

कांग्रेस

 

पथानामथिट्टा

अनिल के. एंटनी

एंटो एंटनी- कांग्रेस
टीएम थॉमस इसाक- CPIM

कांग्रेस

 

कोल्लम

कृष्ण कुमार

एनके प्रेमचंद्रन- आरएसपी
मुकेश माधवन- CPIM

रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी

 

तिरुवनंतपुरम

राजीव चन्द्रशेखर

शशि थरूर- कांग्रेस
पन्न्यन रवीन्द्रन- CPI

कांग्रेस

महाराष्ट्र- 8

बुलढाणा

प्रतापराव गणपतराव जाधव

नरेंद्र खेडेकर

शिवसेना

 

अकोला

संजय शामराव धोत्रे

हिदायतुल्ला बरकतुल्ला पटेल

बीजेपी

 

अमरावती

नवनीत कौर राणा

बलवंत बसवंत वानखड़े

निर्दलीय

 

वर्धा

रामदास ताड़स

अमर शरदराव काले

बीजेपी

 

यवतमाल-वाशिम

राजश्रीताई हेमंत पाटील

संजय उत्तमराव देशमुख

शिवसेना

 

हिंगोली

बाबूराव कदम कोहलिकर

नागेश बाबूराव पाटिल

शिवसेना

 

नांदेड

प्रतापराव गोविंदराव चखलिकर

वसंतराव बलवंतराव चव्हाण

बीजेपी

 

परभणी

महादेव जानकर

संजय जाधव

शिवसेना

पश्चिम बंगाल- 3

दार्जिलिंग

राजू बिस्ता

मुनीष तमांग- कांग्रेस
गोपाल लामा- TMC

बीजेपी

 

रायगंज

चंद्रपॉल कार्तिक

अली इमरान रमज- कांग्रेस
कृष्णा कल्याणी- TMC

बीजेपी

 

बालुरघाट

सुकांत मजूमदार

बिप्लब मित्रा

बीजेपी

जम्मू कश्मीर- 1

जम्मू

जुगल किशोर शर्मा

रमन भल्ला

बीजेपी

त्रिपुरा- 1

त्रिपुरा ईस्ट

कृति सिंह देबबर्मा

राजेंद्र रियांग

बीजेपी

मणिपुर- 1

बाहरी मणिपुर

कचुई टिमोथी जिमिक

अल्फ्रेड आर्थर कंगम

एनपीएफ

Advertisement

Published April 26th, 2024 at 00:03 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo