अपडेटेड 21 April 2024 at 14:28 IST
Election 2024: नवीन पटनायक और कार्तिक पांडियन BJD के स्टार प्रचारकों में शामिल
CM नवीन पटनायक और नौकरशाह से नेता बने कार्तिक पांडियन लोकसभा और विधानसभा चुनाव के पहले दो चरणों के लिए BJD द्वारा जारी 40 स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं।
- चुनाव न्यूज़
- 1 min read

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और नौकरशाह से नेता बने कार्तिक पांडियन पूर्वी राज्य में एक साथ होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव के पहले दो चरणों के लिए बीजू जनता दल (बीजद) द्वारा जारी 40 स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं।
ओडिशा में 21 लोकसभा सीट और 147 विधानसभा सीट पर चुनाव के लिए मतदान चार चरणों में 13, 20, 25 मई और एक जून को होगा।
पटनायक दो विधानसभा सीट-गंजाम जिले के हिंजिली और बोलांगीर जिले के कांटाबांजी से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि पांडियन चुनाव मैदान में नहीं हैं।
बीजद के संगठनात्मक सचिव प्रणब प्रकाश दास भी स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। वह संबलपुर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ खड़े हैं।
Advertisement
पार्टी की ओर से शनिवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि सूची में देबी प्रसाद मिश्रा, रणेंद्र प्रताप स्वैन, चंद्रशेखर साहू, अशोक चंद्र पांडा, निरंजन पुजारी, प्रताप जेना, सस्मित पात्रा और प्रताप केशरी देब सहित कई मंत्री तथा बीजद के वरिष्ठ नेता शामिल हैं।
Advertisement
सूची में अभिनेता से राज्यसभा सदस्य बने मुजीबुल्ला खान के अलावा पांच महिला नेता भी हैं।
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 21 April 2024 at 14:28 IST