अपडेटेड 18 April 2024 at 21:46 IST

अरुणाचल प्रदेश में 150 मतदान केंद्रों को संभालेंगी महिलाएं : मुख्य चुनाव अधिकारी

अरुणाचल प्रदेश में शुक्रवार को लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होंगे। ऐसे में 150 मतदान केंद्रों की जिम्मेदारी महिलाएं संभालेंग।

Follow : Google News Icon  
Polling at booths
Polling concluded on Rajasthan's Karanpur Assembly seat on Friday. | Image: PTI/ Representational

अरुणाचल प्रदेश में कुल 150 मतदान केंद्रों का प्रबंधन महिलायें करेंगी। राज्य में शुक्रवार को लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होंगे। निर्वाचन आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार सैन ने बताया कि मतदान प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए इन केंद्रों पर एक हजार से अधिक महिला अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात किया गया है।उन्होंने बताया कि अधिकारियों व कर्मचारियों की सहायता के लिए महिला सुरक्षाकर्मी भी तैनात रहेंगी।

 चुनाव अधिकारी ने इस बार के चुनावों में रिकॉर्ड संख्या में महिलाओं के हिस्सा लेने को 'अनोखा' करार देते हुए रेखांकित किया कि राज्य में छह जिला चुनाव अधिकारी महिलाएं हैं। सैन ने बताया, ''लोअर दिबांग वैली जिले के मुख्यालय रोइंग में, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और अधिकतर चुनाव अधिकारी महिलाएं हैं। 

महिलाओं के मतदान प्रक्रिया में योगदान को देखना उत्साहजनक है।'' राज्य में चुनाव कराने के लिए कुल मिलाकर 50,842 सरकारी कर्मचारियों को तैनात किया गया है। विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना दो जून और लोकसभा चुनावों के लिए मतगणना चार जून को होगी।

Advertisement

यह भी पढ़ें: येदियुरप्पा के बेटे और पुत्रवधू के पास 73.71 करोड़ रुपये की संपत्ति

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 18 April 2024 at 21:46 IST