तय हो गया,दिग्विजय राजगढ़ सीट ही लड़ेंगे चुनाव;कांग्रेस की चौथी लिस्ट में जानें किन दिग्गजों के नाम

दिग्विजय सिंह जानते थे कि कांग्रेस उन्हें राजगढ़ से चुनाव में उतारेगी। हुआ भी ऐसा ही। 33 साल बाद लोस चुनावों में किस्मत आजमाने को तैयार हैं 75 साल के पूर्व CM।

Follow : Google News Icon  
digvijay singh
दिग्विजय सिंह | Image: pti

Digvijay Singh Rajgarh: दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस की चौथी लिस्ट आने से पहले ही कंवेसिंग शुरू कर दी थी। दो दिवसीय दौरे पर राजगढ़ पहुंचे। ऐलान किया कि पार्टी का आदेश है जिसे मानते हुए वो यहां से सांसदी लड़ेंगे।

मप्र के पूर्व सीएम ने सार्वजनिक मंच से लिस्ट का भेद खोला तो शोर मचना तय था। विपक्ष ने सवाल उठाए, प्रदेश के वर्तमान सीएम मोहन यादव ने ललकारा तो वाराणसी से भी दांव लगाने का दम दिखाया।

और राजगढ़ से उतारे गए दिग्विजय

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में 12 लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा की। दिग्विजय सिंह का नाम भी इसमें था। उनके गृहक्षेत्र राजगढ़ से ही टिकट दिया गया। ऐसी सीट जहां से वरिष्ठ कांग्रेसी का बरसों पुराना रिश्ता है। दिग्विजिय सिंह 1993 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने से पहले 1984 और 1991 में राजगढ़ से सांसद चुने गए थे। सिंह का गृहनगर राघोगढ़ इसी लोकसभा सीट का हिस्सा है।

उनका मुकाबला भाजपा के रोडमल नागर से होगा जो 2014 और 2019 में इस सीट से विजयी हुए थे।

Advertisement

चार दिनों से माहौल बना दिया था!

दिग्विजय सिंह इस इलाके में दो दिवसीय दौरे पर थे। हाव भाव के बाद बातों से भी दावेदारी को लेकर रुख साफ किया।  एक वीडियो भी वायरल हुआ। सिंह ने क्षेत्र के छापीहेड़ा के एक निजी वेयर हाउस में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान कहा -अभी तक कोई घोषणा नहीं हुई है पर मुझे बताया जाता है कि मुझे चुनाव लड़ना है। यह चुनाव मेरे बस का नहीं है क्योंकि मैं 75 साल का हो चुका हूं, यह चुनाव युवाओं का चुनाव हे इसे आपको लड़ना है, यह बहुत साधारण तरीके से सिर्फ बूथ पर लड़ा जाएगा... इसमें ज्यादा हो हल्ला या बड़ी रैलियां निकालने की जरूरत नहीं, सभी लोग सिर्फ बूथ पर मेहनत करके इसे लड़ेंगे।"

मोहन यादव ने ली चुटकी तो पीएम का लिया नाम

इससे पहले सीएम  यादव ने कांग्रेस के भीतर मची उथल पुथल की ओर इशारा किया। कहा- पीएम नरेंद्र मोदी और खासकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जो हवा चल रही है। उस देखकर कांग्रेस से कोई भी चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं है। कांग्रेस के बड़े नेता मैदान छोड़कर भाग रहे है तो कुछ चुनाव लड़ने से ही मना कर रहे है...कांग्रेस उन्हें चुनाव लड़ाने पर तुली हुई है। कांग्रेस को प्रत्याशी नहीं मिल रहे है...कोई 30 साल बाद वापस अपने घर में आ रहा हैं। वे पहले भोपाल से चुनाव लड़े थे। भोपाल से क्यों नहीं चुनाव लड़ रहे हैं? जहां आपकी सीट है, जहां आप 10 साल मुख्यमंत्री थे...आएं आप कौन आपको मना कर रहा है।

Advertisement

कांग्रेसी लिस्ट के दिग्गज कौन?

मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां कि 29 लोकसभा सीट में से 22 पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कांग्रेस कर चुकी है। बड़े नाम में  पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया का नाम भी शामिल है। उन्हें रतलाम से चुनाव मैदान में उतारा गया है।कांग्रेस ने अभी खंडवा, विदिशा, दमोह, गुना, ग्वालियर और मुरैना लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। वहीं कांग्रेस ने सपा के साथ गठबंधन के तहत खजुराहो सीट उसे लड़ने के लिए दे दी है।

चौथी लिस्ट में तमिलनाडु की शिवगंगा सीट से कार्ति चिदंबरम, वाराणसी से अजय राय, उत्तर प्रदेश की ही अमरोहा सीट से पूर्व बसपा सांसद दानिश अली का नाम शामिल है। 

ये भी पढ़ें- डिप्टी CM सम्राट चौधरी को लेकर बिहार में क्यों बरपा हंगामा?RJD महिला नेता ने दिया था ये विवादित बयान
 

Published By :
Kiran Rai
पब्लिश्ड