अपडेटेड 16 March 2024 at 16:48 IST

Delhi Election Date: दिल्ली की 7 सीटों पर एक ही चरण में चुनाव, जानिए कब पड़ेंगे वोट?

Lok Sabha Election: दिल्ली की करें तो यहां एक ही चरण में चुनाव होंगे। दिल्ली की सातों सीटों पर छठवें चरण में चुनाव होंगे।

Follow : Google News Icon  
Delhi Election Date
दिल्ली में चुनाव कब? | Image: PTI

Delhi Lok Sabha Election Date: देश में लोक सभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग ने आज (16 मार्च) को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। देश में सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। पहले चरण के लिए वोटिंग 19 अप्रैल, तो वहीं सांतवें और अंतिम चरण के लिए मतदान 1 जून को होगा। वहीं 4 जून को वोटों की गिनती होगी।

बात देश की राजधानी दिल्ली की करें तो यहां एक ही चरण में चुनाव होंगे। दिल्ली की सातों सीटों पर छठवें चरण में चुनाव होंगे। 25 मई को दिल्ली में वोट डाले जाएंगे।

छठवें चरण में 7 चरणों में चुनाव होंगे, जिसमें बिहार, हरियाणा, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और दिल्ली शामिल हैं। 

कब-कब पड़ेंगे वोट?

पहला चरण-  19 अप्रैल, 102 सीट
दूसरा चरण- 26 अप्रैल, 89 सीट
तीसरा चरण- 7 मई, 94 सीट
चौथा चरण- 13  मई, 96 सीट
पांचवां चरण- 20 मई, 49 सीट
छठवां चरण-  25 मई, 57 सीट
सातवां चरण- 1 जून, 57 सीट 

Advertisement

चुनाव का पूरा शेड्यूल

55 लाख EVM का होगा इस्तेमाल

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 10.5 लाख मतदान केंद्र होंगे। चुनाव में 1.5 करोड़ मतदान अधिकारी और सिक्योरिटी स्टाफ होगा। 2024 के चुनाव के लिए 55 लाख से अधिक ईवीएम तैनात की जाएंगी।

Advertisement

देश में 97 करोड़ मतदाता

चुनाव आयोग ने बताया कि इस बार भारत में करीब 97 करोड़ मतदाता हैं। 49.72 पुरुष मतदाता, जबकि 47.13 करोड़ महिला मतदाता हैं। वहीं, 48044 थर्ड जेंडर वोटर्स हैं। इस बार चुनाव में 1.8 करोड़ नए मतदाता होंगे, जिनकी उम्र 18-19 साल की है। 20 से 29 साल के मतदाताओं की संख्या 19.74 करोड़ है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि 85 साल से अधिक उम्र के जितने भी मतदाता हैं उनके घर जाकर मतदान करवाया जाएगा। इस बार देश में पहली बार ये व्यवस्था एक साथ लागू होगी कि जो 85 साल से अधिक उम्र के मतदाता हैं और जिन्हें 40 प्रतिशत से अधिक की विकलांगता है, उनके पास हम फॉर्म पहुंचाएंगे अगर वो मतदान का ये विकल्प चुनते हैं।

यह भी पढ़ें: Delhi Election Date: दिल्ली की 7 सीटों पर एक ही चरण में चुनाव, जानिए कब पड़ेंगे वोट?
 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 16 March 2024 at 16:37 IST