अपडेटेड 11 March 2024 at 10:35 IST
लोकसभा चुनाव से पहले INDI गठबंधन को एक और झटका, झारखंड में CPI ने अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान
झारखंड में भी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर इंडी गठबंधन को बड़ा झटका दिया है।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले INDI गठबंधन को एक के बाद एक झटका लग रहा है। चुनाव की उलटी गिनती शुरू होने के साथ ही महागठबंधन के बिखरने का सिलसिला जारी है। चुनाव में बीजेपी का मुकाबला करने के लिए कई विपक्षी दल मिलकर साथ और गठबंधन बनाया। मगर INDI गठबंधन के घटक दलों के बीच मतभेद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच झारखंड में CPI ने गठबंधन को बड़ा झटका दे दिया।
पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने लोकसभा चुनाव के लिए TMC नेताओं की पहली लिस्ट जारी कर दी। लिस्ट जारी होते ही पिक्चर पूरी तरह साफ हो गया कि बंगाल में टीएमसी अकेले चुनाव लड़ेगी। इसके बाद बंगाल से सटे झारखंड में भी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर इंडी गठबंधन को बड़ा झटका दिया।
झारखंड में CPI अकेले लड़ेगी चुनाव
झारखंड में CPI ने रविवार को विपक्षी गठबंधन से अलग होने का ऐलान कर दिया। इस ऐलान के साथ पार्टी ने यह भी साफ कर दिया कि राज्य की 14 लोकसभा सीट में से 8 सीट पर अकेले चुनाव लड़ेगी। बता दें कि लोकसभा में भाकपा का झारखंड से कोई सांसद नहीं है। भाकपा के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक ने बताया कि पार्टी ने अकेले दम पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
महेंद्र पाठक ने बताया कि बीजेपी ने ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, लेकिन कांग्रेस और महागठबंधन ने अभी तक सीट बंटवारे पर कोई बातचीत नहीं की है। इसलिए हमने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है और यह निर्णय यहां पार्टी की प्रदेश कार्यकारी समिति की बैठक में लिया गया।
Advertisement
इन सीटों पर पार्टी उतारेगी उम्मीदवार
भाकपा रांची, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, पलामू, गिरिडीह, दुमका और जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार उतारेगी। उम्मीदवारों के नामों की घोषणा 16 मार्च के बाद की जाएगी। राज्य की 14 लोकसभा सीट में से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पास 11, ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के पास एक, झामुमो के पास एक और कांग्रेस के पास एक सीट है। हालांकि कांग्रेस की एकमात्र सांसद गीता कोड़ा हाल ही में भाजपा में शामिल हो गईं थीं।
यह भी पढ़ें: चिराग पासवान बोले- हर दल चाहता है LJP उसके साथ रहे
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 11 March 2024 at 09:32 IST