'वो डरकर अमेठी छोड़कर जा रहे हैं', रायबरेली से राहुल गांधी की उम्मीदवारी पर अनुराग ठाकुर का तंज
राहुल गांधी रायबरेली से लोकसभा चुनाव के मैदान में उतरेंगे। इसे लेकर भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने कहा कि वो डर-डरकर अमेठी से वायनाड और वायनाड से रायबरेली जा रहे।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

कांग्रेस नेता राहुल गांधी किस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले हैं इस सस्पेंस से अब पर्दा उठ चुका है। बता दें, राहुल गांधी रायबरेली से चुनावी मैदान में उतरेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की रायबरेली उम्मीदवारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता अनुराग ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा कि वो डर-डर कर कभी अमेठी से वायनाड और कभी वायनाड से रायबरेली जा रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "कुछ समय पहले तक राहुल गांधी कहते थे, डरो मत। अब डर-डर कर कभी अमेठी से वायनाड और कभी वायनाड से रायबरेली जा रहे हैं। डर तो इतना है कि वे(राहुल गांधी) एक साथ कहीं दोनों ही ना हार जाएं तो एक ही सीट से लड़ रहे हैं। वे अपनी बहन को भी न्याय नहीं दिला पाए। उनकी लिस्ट में कहीं भी उनकी बहन(प्रियंका गांधी) का नाम नहीं आया है। ये दिखाता है कि कहीं न कहीं कांग्रेस पार्टी में कुछ न कुछ चल रहा है।"
खत्म हुआ सस्पेंस
आखिरकार कांग्रेस ने सस्पेंस खत्म कर दिया। सभी अटकलों, कयासों को दरकिनार करते हुए सोनिया गांधी के साथ लंबे समय से जुड़े केएल शर्मा को टिकट थमा दिया। अमेठी और रायबरेली सीट से कांग्रेस कैंडिडेट के नाम आने शुरू हो गए थे। बातें प्रियंका और राहुल की सीटों में अदला बदली को लेकर हो रही थी। सोशल मीडिया पर कयासबाजियों के बीच सुबह 7.50 मिनट पर कांग्रेस ने पुख्ता लिस्ट जारी कर दी। स्पष्ट कर दिया कि कांग्रेस पार्टी ने स्मृति ईरानी के सामने अमेठी लोकसभा सीट से के. एल. शर्मा को उतारा है। दूसरी ओर सोनिया गांधी की सीट रायबरेली से राहुल गांधी मैदान में हैं।
इसे भी पढ़ें: 'कांग्रेस जीतेगी तो पाकिस्तान में खुशी मनेगी', फवाद की 'राहुल ऑन फायर' टिप्पणी पर CM योगी ने घेरा