अपडेटेड 25 May 2024 at 08:40 IST

6th Phase Election: मंत्री से लेकर पूर्व CM तक की किस्मत दांव पर, छठे चरण में इन हॉट सीटों पर वोटिंग

लोकसभा चुनाव के छठे चरण की वोटिंग की शुरुआत हो चुकी है। छठे चरण में मंत्री से लेकर पूर्व CM तक की किस्मत दांव पर लगी है।

Follow : Google News Icon  
lok sabha election 2024
लोकसभा चुनाव 2024 | Image: x

देश के 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 58 सीटों पर लोकसभा चुनाव के छठे चरण की वोटिंग 25 मई को होने जा रही है। वहीं छठे चरण की वोटिंग में राजधानी दिल्ली के सात लोकसभा सीटों पर भी वोटिंग होगी। दिल्ली की 7 सीटों, उत्तर प्रदेश की 14 सीटों, बिहार की 8 सीटों, पश्चिम बंगाल की 8, हरियाणा की 10, झारखंड की 4, ओडिशा की 6 और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर आज वोटिंग हो रही है।

छठे चरण में 889 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 11.13 करोड़ से अधिक मतदाता करने वाले हैं। उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 14 सीटों पर आज छठे चरण में सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, श्रावस्ती, बस्ती, जनुपुर, इलाहाबाद, अंबेडकर नगर, डुमरियागंज, संत कबीर नगर, लालगंज, आज़मगढ़, भदोहीज और मछलीशहर सीटों पर वोटिंग शुरू हो चुकी है।

छठे चरण की वोटिंग में हॉट सीट

आज की वोटिंग में सुल्तानपुर, करनाल, अनंतनाग-राजोरी, पूर्वी चंपारण, उत्तर पूर्वी दिल्ली, आजमगढ़, हिसार, नई दिल्ली, रोहतक, सिरसा, गुड़गांव, संबलपुर, पुरी, तामलुक, विष्णुपुर हॉट सीट है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 14 सीटों पर आज छठे चरण में मतदान होने जा रहा है. इनमें सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, श्रावस्ती, बस्ती, जनुपुर, इलाहाबाद, अंबेडकर नगर, डुमरियागंज, संत कबीर नगर, लालगंज, आज़मगढ़, भदोहीज़ और मछलीशहर लोकसभा सीटें शामिल हैं।

हॉट सीटों पर किसके बीच मुकाबला?

UP के सुल्तानपुर सीट पर बीजेपी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, सपा ने पूर्व विधायक रामभुआल निषाद और बसपा ने उदयराज वर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है। करनाल सीट पर भाजपा ने मनोहर लाल खट्टर, कांग्रेस ने दिव्यांशु बुद्धिराजा और जजपा ने देवेंद्र कादियान को मौका दिया है।

Advertisement

अनंतनाग-राजौरी में पीडीपी से पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, जम्मू कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस से मियां अल्ताफ अहमद चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं। बता दें, भाजपा ने कश्मीर की तीनों ही सीटों पर अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं। पूर्वी चंपारण की बात करें तो बीजेपी ने राधा मोहन सिंह और इंडी गठबंधन से डॉ. राजेश कुमार मैदान में हैं।

वहीं पूर्वी दिल्ली से बीजेपी के मनोज तिवारी और कांग्रेस के कन्हैया कुमार मैदान में हैं। इसके अलावा आजमगढ़ से भाजपा ने भोजपुरी कलाकार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, बसपा ने मशहूद अहमद और सपा ने धर्मेंद्र यादव को मैदान में उतारा है।

Advertisement

हिसार में भाजपा ने रणजीत चौटाला, कांग्रेस ने जयप्रकाश, जजपा ने नैना चौटाला और इनेलो ने सुनैना चौटाला को मैदान में उतारा है। इसके अलावा नई दिल्ली से बीजेपी ने बांसुरी स्वराज, आम आदमी पार्टी ने सोमनाथ भारती और बसपा ने राजकुमार आनंद को मैदान में उतारा है। रोहतक में कांग्रेस से दीपेंद्र सिंह हुड्डा, भाजपा से डॉ अरविंद शर्मा और जजपा से रविंद्र मैदान में हैं।

सिरसा में भाजपा के अशोक तंवर, कांग्रेस के कुमारी सैलजा, जजपा के रमेश खटक और इनेलो के संदीप लोट आमने-सामने हैं। गुड़गांव से भाजपा के राव इंद्रजीत सिंह, कांग्रेस के राज बब्बर, जजपा के राहुल फाजिलपुरीया और इनेलो के सौराब खान मैदान में हैं। इसके अलावा संबलपुर से भाजपा के धर्मेंद्र प्रधान, वीजद से प्रणव प्रकाश दास और कांग्रेस के नागेंद्र कुमार प्रधान की किस्मत दांव पर है।

इसके अलावा पुरी में बीजेपी के संबित पात्रा, बीजद के अरुप मोहन पटनायक और कांग्रेस के जयनारायण पटनायक की किस्मत का फैसला आज जनता करेगी। पश्चिम बंगाल के तामलुक में भाजपा ने यहां कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय को मैदान में उतारा है। उधर टीएमसी ने छात्र राजनीति से उभरे देबांग्शु भट्टाचार्य को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा माकपा ने सायन बनर्जी को टिकट दिया।

पश्चिम बंगाल की बिष्णुपुर सीट पर भाजपा सांसद सौमित्र खान फिर से मैदान में हैं। तृणमूल कांग्रेस ने यहीं पर उनकी पूर्व पत्नी सुजाता मंडल को टिकट देकर मुकाबले को रोचक बना दिया है। इसके अलावा माकपा ने सीतल चंद्र कैबर्त्य को टिकट दिया है।

इसे भी पढ़ें: अपनी सीट बेल्ट बांध लीजिए… SIA फ्लाइट में सीट बेल्ट लगाए रखने के संकेत तक नहीं परोसा जाएगा भोजना

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 25 May 2024 at 06:59 IST