Lok Sabha Election 2024: पहले चरण का मतदान हुआ समाप्त, असम और बंगाल में सबसे ज्यादा वोटिंग
Lok Sabha Election 2024 Live: लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 21 राज्यों के 102 लोकसभा सीटों पर पहले चरण की वोटिंग शाम 5 बजे खत्म हो गई।
- चुनाव न्यूज़
- 18 min read

त्रिपुरा में शाम 7 बजे तक 79.90% मतदान
चुनाव आयोग के अनुसार, लोकसभा चुनाव के पहले चरण में त्रिपुरा में शाम 7 बजे तक 79.90% मतदान दर्ज किया गया।
पहला चरण संपन्न होने के बाद EVM मशीन सील
असम में लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण संपन्न होने के बाद EVM मशीनों को सील किया गया।
उत्तर प्रदेश के रामपुर में पहले चरण में लोकसभा मतदान संपन्न हुआ। वीडियो बूथ संख्या-3 और 4 से है।
Advertisement
पश्चिम बंगाल में शाम 5 बजे तक 77.57% मतदान
पश्चिम बंगाल में शाम 5 बजे तक 77.57% मतदान हुआ, जो आज लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान करने वाले राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में सबसे अधिक है।
चेन्नई दक्षिण में सबसे कम मतदान
तमिलनाडु: मुख्य निर्वाचन अधिकारी सत्यब्रत साहू ने बताया, ""शाम 5 बजे तक हमारा मतदान प्रतिशत राज्य के लिए औसत 63.20% है। धर्मपुरी संसदीय क्षेत्र में सबसे अधिक 67.52% और चेन्नई दक्षिण में सबसे कम 57.04% हुआ है।
Advertisement
102 वर्षीय महिला ने डाला वोट
लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में एक 102 वर्षीय महिला ने तमिलनाडु के रेड्डीआर्चत्रम में अपना वोट डाला। महिला खुद चलकर मतादन केंद्र पहुंची।
चेन्नई की इन तीन सीटों पर सबसे कम वोटिंग
चेन्नई, तमिलनाडु: मुख्य निर्वाचन अधिकारी सत्यब्रत साहू ने बताया, "दोपहर 3 बजे तक पूरे राज्य में 51.4% मतदान हुआ है। धर्मपुरी में सबसे ज्यादा 57.8% मतदान हुआ है, उसके बाद नमक्कल और फिर कल्लकुर्ची है...चेन्नई की तीन सीटों पर सबसे कम वोटिंग हुई है। चेन्नई सेंट्रल 41.47%, चेन्नई साउथ 42.10% और चेन्नई नॉर्थ पर 44.84% मतदान हुआ है।"
जी किशन रेड्डी ने लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया
तेलंगाना भाजपा प्रमुख और सिकंदराबाद लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार जी किशन रेड्डी ने लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया।
पवन चामलिंग ने नामची में डाला वोट
सिक्किम के पूर्व सीएम और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के नेता पवन चामलिंग ने नामची में मतदान केंद्र में अपना वोट डाला।
मध्य प्रदेश की 29 की 29 सीटें भाजपा जीतेगी-मोहन यादव
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "...पूरे देश में भाजपा के पक्ष में लहर चल रही है... मध्य प्रदेश की 29 की 29 सीटें भाजपा जीतेगी... राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा कि 'ये(भाजपा) एक देश की बात करते हैं' तो उनके मन में दूसरा देश कौन सा है? वे बताएं..."
त्रिपुरा में दोपहर 3 बजे तक 68.35% मतदान
त्रिपुरा में दोपहर 3 बजे तक 68.35% मतदान दर्ज किया गया, जो आज लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान करने वाले राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में सबसे अधिक है।
EVM पर सवाल उठाने वर विपक्ष पर बरसे जयंत चौधरी
RLD प्रमुख जयंत चौधरी ने विपक्ष द्वारा EVM पर सवाल उठाए जाने पर कहा, "वे चुनाव क्यों लड़ रहे हैं?... वे एक नकारात्मक रवैया अपना रहे हैं... उनका कोई एजेंडा नहीं है, दूसरी ओर NDA एक स्पष्ट विज़न के साथ काम कर रही है... पहले से यह कहना कि EVM खराब है, यह इनके हारने के बहाने हैं..."
खोंगमान जोन में रूका मतदान
इंफाल पूर्वी डीसी ने बताया कि मणिपुर के इंफाल में 5 थोंगजू, 31 खोंगमान जोन में कुछ महिलाओं द्वारा अनियमितता का आरोप लगाने और हंगामा करने के बाद मतदान रोक दिया गया। मतदान अधिकारी ने मतदान केंद्र बंद कर दिया।
Lok Sabha Election 2024 Live: TMC की आंखों में हारने का डर- निसिथ प्रमाणिक
Lok Sabha Election 2024 Live: केंद्रीय मंत्री और कूचबिहार लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार निसिथ प्रमाणिक ने मतदान किया। वोटिंग के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, "लोग बूथ तक ना जा पाएं, इसका प्रयास TMC कर रही है। TMC की आंखों में हारने का डर दिख रहा है। लोग TMC के गुंडो का विरोध करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। लोग निश्चित रूप से हिंसा का जवाब अपने वोट के माध्यम से देंगे।"
Lok Sabha Election 2024 Live: BJP 400 पार करेगी और कांग्रेस 40 के लिए संघर्ष- अनुराग ठाकुर
Lok Sabha Election 2024 Live: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र और सबसे युवा आबादी वाला देश है। 18 साल से ज्यादा आयु के युवाओं से मैं इतना ही कहूंगा कि वोट करें और एक मज़बूत सरकार चुनें। पहला वोट देश के लिए...विकसित भारत के लिए वोट करें...भाजपा 400 पार करेगी और कांग्रेस 40 के लिए संघर्ष करेगी।"
Lok Sabha Election 2024 Live: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर से दाखिल किया नामांकन
Lok Sabha Election 2024 Live: केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा नेता अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे।
Lok Sabha Election 2024 Live: माहौल भरोसे और देश के भविष्य का है- सतीश पूनिया
Lok Sabha Election 2024 Live: भाजपा नेता सतीश पूनिया ने भी की वोटिंग। वहीं मतदान करने के बाद उन्होंने कहा, "NDA के 400 पार, भाजपा के 370 और राजस्थान में मिशन 25...माहौल भरोसे का है, देश के भविष्य का है। सभी को एक स्थायी सरकार चाहिए, विजन वाली सरकार चाहिए। जिस सरकार ने काम किया, वो सरकार चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। कांग्रेस अपनी ताकत पर राजस्थान की 25 सीटों पर चुनाव भी नहीं लड़ पा रही।"
Lok Sabha Election 2024 Live: जमुई में बड़े अंतर के साथ होगी जीत: चिराग पासवान
Lok Sabha Election 2024 Live: LJP (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने कहा, "...जमुई की सीट हम एक बड़े अंतर के साथ जीतने जा रहे हैं और यही माहौल चारों सीट पर है। गठबंधन में मजबूत होकर हमने अपनी बातों को जनता तक पहुंचाया। INDI गठबंधन से RJD के अलावा कोई बड़ा नेता प्रचार करने नहीं आया। अभी तक कांग्रेस का कोई बड़ा नेता सक्रिय रूप से नहीं दिखा। वे लोग जानते हैं कि ये चुनाव उनके लिए हर बार से ज्यादा कठिन है। पहले चरण की चारों सीटें हम जीत रहे हैं।"
Lok Sabha Election 2024 Live: देश को विकसित बनाने के लिए करना चाहिए मतदान: तेमजेन इम्ना
Lok Sabha Election 2024 Live: लोकसभा चुनाव के पहले चरण में नागालैंड पर्यटन मंत्री तेमजेन इम्ना ने मतदान किया। वोटिंग करने के बाद नागालैंड पर्यटन मंत्री तेमजेन इम्ना ने कहा, "आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। आज पहले चरण का मतदान हो रहा है। सभी नागरिकों को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को विकसित बनाने के लिए मतदान करना चाहिए।"
Lok Sabha Election 2024 Live: महागठबंधन पूरी तरह साफ हो चुका- सम्राट चौधरी
Lok Sabha Election 2024 Live: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "महागठबंधन पूरी तरह साफ हो चुका है। बिहार की जनता प्रधानमंत्री मोदी के साथ है और जो पहला रूझान दिखाई दे रहा है, उसमें स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री मोदी को जनादेश मिल रहा है। लोग नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं।"
Lok Sabha Election 2024 Live: जनता की सेवा मेरे लिए भगवान की पूजा है- शिवराज सिंह चौहान
Lok Sabha Election 2024 Live: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "मैं सौभाग्यशाली हूं कि भाजपा ने, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुझे विदिशा की जनता की सेवा करने का फिर एक बार अवसर दिया है। जनता की सेवा मेरे लिए भगवान की पूजा है। मैं अपनी संपूर्ण क्षमता के साथ जनता की सेवा, क्षेत्र का विकास और अपने देश के लिए काम करने का प्रयास करूंगा।"
Lok Sabha Election 2024 Live: यूपी के किन सीटों पर कितना मतदान?
Lok Sabha Election 2024 Live: सुबह 11 बजे तक उत्तर प्रदेश में 25.20 फीसदी वोटिंग हुई है। उत्तर प्रदेश में 11 बजे तक वोटिंग डिटेल्स
बिजनोर- 25.50 %
कैराना- 25.89%
मुर्दाबाद- 23.35 %
मुजफ्फरनगर- 22.62%
नगीना- 26.89%
पीलीभीत- 26.94%
रामपुर- 20.71 %
सहारनपुर-29.84%
Lok Sabha Election 2024 Live: 11 बजे तक बंगाल में 33.56 फीसदी मतदान
Lok Sabha Election 2024 Live: लोकसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान सुबह 7 बजे से जारी है। देखें किन राज्यों में कितनी फीसदी वोटिंग हुई।
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह- 21.82 %
अरुणाचल प्रदेश- 18.03 %
असम- 27.22%
बिहार- 20.43 %
छत्तीसगढ़- 28.10
जम्मू और कश्मीर- 22.60
मध्य प्रदेश- 30.46
महाराष्ट्र- 19.17
मणिपुर- 27.64
मेघालय- 31.65
मिजोरम- 25.94
नागालैंड- 22.50
पुडुचेरी- 27.63
राजस्थान- 22.51
सिक्किम- 21.20
तमिलनाडु- 23.72
त्रिपुरा- 33.28
उत्तर प्रदेश- 25.20
उत्तराखंड- 24.61
पश्चिम बंगाल- 33.56
Lok Sabha Election 2024 Live: लोकतंत्र का उत्सव शुरू हो गया: देवेंद्र फडणवीस
Lok Sabha Election 2024 Live: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने लोगों से वोट करने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने कहा, "लोकतंत्र का त्योहार शुरू हो गया है। मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि वे मतदान करें और लोकतंत्र को मजबूत करें और लोकतंत्र के इस उत्सव में अपनी भागीदारी दर्ज कराएं।"
Lok Sabha Election 2024 Live: दुनिया की सबसे छोटी लड़की ने किया मतदान
Lok Sabha Election 2024 Live: दुनिया की सबसे छोटी महिला ज्योति आम्गे ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण में नागपुर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
Lok Sabha Election 2024 Live: कांग्रेस का प्रदर्शन पहले से काफी अच्छा होगा- सचिन पायलट
Lok Sabha Election 2024 Live: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, "पूरे देश और प्रदेश में बदलाव का माहौल है और मुझे जो देखने को मिल रहा है, उसके आधार पर मुझे लगता है कि कांग्रेस का प्रदर्शन पहले से बहुत अच्छा रहेगा और 4 जून को INDI गठबंधन का बहुमत हमें प्राप्त होगा। हमारे देश का मतदाता बहुत समझदार है।"
Lok Sabha Election 2024 Live: उदयनिधि स्टालिन ने भी किया मतदान
Lok Sabha Election 2024 Live: तमिलनाडु में DMK सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने मताधिकार का प्रयोग करते हुए अलवरपेट में मतदान किया।
Lok Sabha Election 2024 Live: राहुल गांधी की कोई नहीं सुनता- बाबा बालकनाथ
Lok Sabha Election 2024 Live: अलवर से बाबा बालकनाथ ने रिपब्लिक भारत से खास बातचीत की। बाबा बालकनाथ ने जयपुर में वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने रिपब्लिक मीडिया से बात की और कहा कि इस बार 400 पार होकर रहेगा। राहुल गांधी की कोई नहीं सुनता है।
Lok Sabha Election 2024 Live: सिक्किम के सीएम प्रेम सिंह तमांग ने भी किया मतदान
Lok Sabha Election 2024 Live: सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए मतदान किया।
Lok Sabha Election 2024 Live: त्रिपुरा के सीएम ने भी डाला वोट
Lok Sabha Election 2024 Live: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने वोट डालने के बाद कहा, "वोट डालकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। सभी को वोट डालना चाहिए...मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है।"
Lok Sabha Election 2024 Live: भाजपा राज्य में इतिहास रचने जा रही है- सीएम खांडू
Lok Sabha Election 2024 Live: अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने भी वोट डाला। उन्होंने कहा, "आज लोकतंत्र का महापर्व है और लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान चल रहा है। मुझे उम्मीद है कि इस साल मतदाताओं की संख्या 2019 में मतदाताओं की संख्या से अधिक हो जाएगी। भाजपा राज्य में इतिहास रचने जा रही है। हम दोनों लोकसभा सीटें भी जीतेंगे। पिछले चुनाव में बीजेपी को 41 सीटें मिली थीं और हमें उम्मीद है कि इस बार बीजेपी को 60 में से 60 सीटें मिलेंगी।"
Lok Sabha Election 2024 Live: मतदान करना हमार मौलिक अधिकार और कर्तव्य है- नितिन गडकरी
Lok Sabha Election 2024 Live: केंद्रीय मंत्री और नागपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार नितिन गडकरी ने कहा, "हमें मतदान करना चाहिए, यह हमारा मौलिक अधिकार भी है और कर्तव्य भी है...मैं 101% आश्वस्त हूं कि मैं अच्छे अंतर से चुनाव जीतूंगा..."
Lok Sabha Election 2024 Live: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने डाला वोट
Lok Sabha Election 2024 Live: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए पहले चरण में इम्फाल पूर्व के लुवांगसांगबाम ममांग लीकाई में वोटिंग की। उन्होंने कहा, "मणिपुर के सभी भाइयों और बहनों से मैं अपील करना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए दोनों सीट NDA को दें।"
Lok Sabha Election 2024 Live: सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने भी डाला वोट
Lok Sabha Election 2024 Live: सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने भी पहले चरण में वोट डाला।
Lok Sabha Election 2024 Live: सभी मतदान करें और अच्छी सरकार चुनें- सीएम धामी
Lok Sabha Election 2024 Live: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "आज लोकतंत्र का उत्सव है। मैं सबसे अपील करता हूं कि सभी मतदान करें और अच्छी सरकार चुनें...प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 10 साल देश ने प्रगति को छुआ है...पूरी दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ा है...भ्रष्टाचार पर रोक लगी है...प्रधानमंत्री मोदी सशक्त भारत बनाना चाहते हैं..."
Lok Sabha Election 2024 Live: जाति-धर्म से उठकर अपना मतदान मोदी जी के पक्ष में करना चाहिए- सम्राट चौधरी
Lok Sabha Election 2024 Live: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "मैं सभी मतदाताओं से आग्रह करता हूं कि मतदान करें। प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 10 वर्षों में जो विकास किया है और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने का काम किया है इसलिए आम लोगों को जाति-धर्म से उठकर अपना मतदान मोदी जी के पक्ष में करना चाहिए...इस बार बिहार की जनता 40 की 40 सीटें भाजपा और NDA को देने का काम करेगी।"
Lok Sabha Election 2024 Live: 9 बजे तक यूपी में 12.22 फीसदी तो बिहार में 9.23 फीसदी वोटिंग
Lok Sabha Election 2024 Live: 9 बजे तक उत्तर प्रदेश में 12.22 फीसदी, बिहार में 9.23 फीसदी, असम में 11.15, अंडमान निकोबार में 8.64, अरुणाचल प्रदेश में 6.29, छत्तीसगढ़ में 12.02 फीसदी, जम्मू-कश्मीर में 10.43 फीसदी, लक्षद्वीपमें 5.59, मध्य प्रदेश में 15 फीसदी, महाराष्ट्र में 6.98, मणिपुर में 11,91, मेघालय में 13.71, मिजोरम में 11.22 फीसदी, नागालैंड में 10.12, पुडुचेरी में 8.78, राजस्थान में 10.67, सिक्किम में 7.92, तमिलनाडु में 8.25, त्रिपुरा में 15.21, उत्तराखंड में 10.54 और पश्चिम बंगाल में 15.09 फीसदी वोटिंग हुई है।
Lok Sabha Election 2024 Live: रजनीकांत ने भी डाला अपना वोट
Lok Sabha Election 2024 Live: फिल्म स्टार रजनीकांत ने तमिलनाडु के चेन्नई में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
Lok Sabha Election 2024 Live: अन्नामलाई ने भी डाला अपना वोट
Lok Sabha Election 2024 Live: तमिलनाडु के भाजपा अध्यक्ष और कोयंबटूर लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार के अन्नामलाई ने पहले चरण के मतदान में अपना वोट डाला। के अन्नमलाई ने कहा, "तमिलनाडु की जनता पीएम मोदी के साथ है। हमें विश्वास है, हमारी पार्टी मजबूत है और लोग हमारे साथ हैं और 4 जून एनडीए के लिए एक ऐतिहासिक परिणाम होगा...कर्नाटक में, हम इस बार क्लीन स्वीप की उम्मीद कर रहे हैं। तेलंगाना में भाजपा नंबर वन पार्टी होगी...तमिलनाडु में इस बार बहुत बड़ा शानदार परिणाम आएगा, वोट शेयर में बढ़ोतरी होगी...द्रविड़ राजनीति का समय खत्म हो गया है।"
Lok Sabha Election 2024 Live: पहले चरण के चुनाव पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की प्रतिक्रिया
Lok Sabha Election 2024 Live: केंद्रीय मंत्री और बीकानेर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन राम मेघवाल ने अपना वोट डालने से पहले कहा, "आज लोकतंत्र का पर्व है। आज का दिन इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि आज प्रथम चरण के 102 सीटों पर मतदान है। राजस्थान की 12 सीटों पर मतदान है। बीकानेर उसमें शामिल है। प्रथम चरण से विकसित भारत की एक मजबूत नींव रखी जाएगी।"
Lok Sabha Election 2024 Live: पश्चिम बंगाल में कथितौर पर हुआ पथराव
Lok Sabha Election 2024 Live: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में मेदिनीपुर में कथित तौर पर पथराव की घटना सामने आई है। इसे लेकर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने कहा, "...शांति और सद्भाव एक ऐसी चीज है जो बंगाल के लोग चाहते हैं और बंगाल के लोग इसके हकदार हैं। यह सुनिश्चित करना अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि राज्य में कानून और व्यवस्था बनी रहे...हिंसा करने वालों पर मामला दर्ज होना चाहिए और कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, यह चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है..."
Lok Sabha Election 2024: अमित शाह के वोटरों से अधिक संख्या में जाकर वोट करने की अपील
Lok Sabha Election 2024: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी वोटरों को लोकतंत्र के महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा, "आज एक महत्त्वपूर्ण दिन है, जब देश में प्रथम चरण का मतदान हो रहा है। इस चरण के सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि आप अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें, क्योंकि आपके एक वोट में सुरक्षित, विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने की शक्ति है। आपका एक वोट सिर्फ एक लोकसभा या प्रत्याशी का परिणाम तय करने के लिए नहीं, बल्कि भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए है। मेरा आग्रह है कि एक ऐसा मजबूत और निर्णायक नेतृत्व चुनें, जिसने भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टीकरण से देश को मुक्त करने के साथ-साथ अपने वादों को पूरा करके दिखाया हो। जिसने विकास को गति देने के साथ सीमाओं को सुरक्षित भी किया हो, हर गरीब तक स्वास्थ्य, घर, बिजली व गैस जैसी सुविधाएँ पहुँचायी हो और भारत की संस्कृति व सांस्कृतिक प्रतीकों को संरक्षित किया हो।"
Lok Sabha Election 2024 Live: मतदाताओं को पीएम मोदी का संदेश
Lok Sabha Election 2024 Live: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से वोट करने की अपील की है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, "लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव आज से शुरू हो रहा है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में 21 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की 102 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इन सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। पहली बार वोट देने जा रहे अपने युवा साथियों से मेरी यह विशेष अपील है कि वे भारी संख्या में मतदान करें।"
Lok Sabha Election 2024 Live: RSS प्रमुख मोहन भागवत ने किया मतदान
Lok Sabha Election 2024 Live: RSS प्रमुख मोहन भागवत ने लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का मतदान कर दिया है। वोटिंग करने के बाद उन्होंने कहा, "मतदान अपना कर्तव्य है, मतदान हमारा अधिकार है। 100 प्रतिशत मतदान होना चाहिए इसलिए पहला काम मैंने आज मतदान का किया है।"
Lok Sabha Election 2024 Live: लोकतंत्र के महापर्व की हुई शुरुआत
Lok Sabha Election 2024 Live: लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण की वोटिंग की शुरुआत हो गई है।
कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने भी वोट डाला और कहा, "मुझे बहुत खुशी और गर्व है कि मैं लोकसभा चुनाव में अपना वोट डाल सका। जहां तक तमिलनाडु का सवाल है, मुझे पूरा विश्वास है कि INDI समूह तमिलनाडु की सभी 39 संसदीय सीटों पर जीत हासिल करेगा... यह चुनाव का पहला चरण है... आज पूरे तमिलनाडु में वोट पड़ रहे हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि हम सभी सीटें जीतेंगे।"
Lok Sabha Election 2024 Live: लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग कुछ देर में शुरू
Lok Sabha Election 2024 Live: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण की वोटिंग 7 बजे से शुरू होने जा रही है। वोटिंग बूथ पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।