अपडेटेड 22 May 2024 at 20:38 IST
शराब घोटाले की कमाई हो या नेशनल हेराल्स घोटाला हो...भ्रष्टाचारियों से पाई-पाई वसूली की जाएगी-PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के द्वारिका में कहा कि 5 चरणों के मतदान ने भाजपा, NDA की मजबूत सरकार पक्की कर दी है।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

Lok Sabha Election: देश में पांच चरणों के लोकसभा चुनाव हो चुके हैं, दो चरणों के चुनाव बाकी हैं। राजधानी दिल्ली की 7 सीटों पर 25 मई को छठवें चरण में मतदान होना है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) दिल्ली में लगातार तीसरी बार क्लीन स्वीप के लिए पूरी ताकत के साथ मैदान में हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के द्वारिका में कहा कि 5 चरणों के मतदान ने भाजपा, NDA की मजबूत सरकार पक्की कर दी है। देश भी समझ रहा है कि अगर INDI वालों को गलती से भी वोट पड़ गया तो वह वोट देश के लिए कोई काम नहीं आने वाला जबकि भाजपा को दिया गया हर वोट विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगा।
विपक्ष पर हमला बोलते पीएम मोदी ने कहा कि शराब घोटाले की कमाई हो या फिर नेशनल हेराल्स घोटाला हो, भ्रष्टाचारियों से पाई-पाई वसूली की जाएगी। जिसने लूटा है उसे लौटाना ही पड़ेगा।
देश ने कांग्रेस और भाजपा मॉडल का फर्क देखा- पीएम मोदी
पीएम ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार भारत के लोगों ने स्पष्ट रूप से कांग्रेस मॉडल और भाजपा मॉडल का फर्क देखा है। कांग्रेस और इंडी गठबंधन वालों को ना आगे की सोचने की फुर्सत है और ना ही क्षमता है। इन लोगों ने 60 साल तक भारत के सामर्थ्य के साथ अन्याय किया है। मैं कहूंगा कि इन लोगों ने आपराधिक कृत्य किया है। 140 करोड़ का इतना बड़ा देश, भारत को जो स्पीड चाहिए, जो स्केल चाहिए वो एकमात्र भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही दे सकती है।
Advertisement
कांग्रेस मॉडल ने दिल्ली को लूटा- पीएम मोदी
पीएम ने कहा कि कॉमनवेल्थ गेम्स को कौन भूल सकता है। कांग्रेस के पास भारत के सामर्थ्य को पूरी दुनिया को दिखाने का मौका था, लेकिन कांग्रेस ने दिल्ली को इतना लूटा कि एक बदनुमा दाग कॉमनवेल्थ गेम्स पर लगा दिया, ये कांग्रेस का मॉडल था। कांग्रेस राज में उनके एक प्रधानमंत्री ने कहा था कि जब वो दिल्ली से 100 पैसे भेजते हैं, तो गांव में जाते-जाते 15 पैसे ही पहुंचते हैं, 85 पैसे गायब हो जाते हैं। आज हम दिल्ली से एक रुपए भेजते हैं तो डीबीटी के माध्यम से पूरा का पूरा पैसा लाभार्थी के खाते में जमा हो जाते हैं।
Advertisement
कांग्रेस ने शिक्षा में एससी-एसटी-ओबीसी,दलित का आरक्षण छीना- पीएम
कांग्रेस ने हायर एजुकेशन में हमारे एससी-एसटी-ओबीसी, दलित, आदिवासी भाई-बहनों का हक छीनने का काम किया। पूरा देश जानता है कि कांग्रेस ने हमारे एससी-एसटी-ओबीसी, दलित, आदिवासी भाई-बहनों के साथ कितना अन्याय किया है। कांग्रेस सरकार ने चुपचाप एक चाल चली, अचानक जामिया-मिलिया यूनिवर्सिटी को माइनॉरिटी इंस्टिट्यूशन घोषित कर दिया। इससे इसमें 50 प्रतिशत आरक्षण मुसलमानों के लिए लागू हो गया।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 22 May 2024 at 19:31 IST