अपडेटेड 4 June 2024 at 14:55 IST
'जो है वो है, इस पर अध्ययन करेंगे', छिंदवाड़ा से बेटे नकुलनाथ के पिछड़ने पर बोले कमलनाथ
Chhindwara को कमलनाथ का गढ़ माना जाता है। ऐसे में यहां से नकुलनाथ का पिछड़ना कांग्रेस के लिए बड़े झटके की तरह देखा जा रहा है।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

MP Lok sabha Election Result 2024: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के नतीजे पूरी तरह से बीजेपी के पक्ष में जाते दिख रहे हैं। बीजेपी यहां कांग्रेस को क्लीन स्वीप करती नजर आ रही है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने एमपी की सभी 29 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है।
मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगता नजर आ रहा है। यहां से कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ भी पीछे चल रहे हैं। बीजेपी के विवेक बंटी साहू ने बड़े अंतर से बढ़त बनाई हुई है।
कमलनाथ का बयान
छिंदवाड़ा को कमलनाथ का गढ़ माना जाता है। ऐसे में यहां से नकुलनाथ का पिछड़ना कांग्रेस के लिए बड़े झटके की तरह देखा जा रहा है। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने कहा, "अब जो है वो है। इस पर हम अध्ययन करेंगे। छिंदवाड़ा में ये लोगों का फैसला है। मध्य प्रदेश में अभी मतगणना चल रही है अभी 20 राउंड बाकी हैं।"
वहीं रुझानों इंडी गठबंधन के 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "हां, मैंने देखा कि वह 214 सीटों पर आगे चल रहा है। यह अच्छा है। न्यूज में यही बताया जा रहा है। हम देखेंगे कि वास्तव में क्या होता है।"
Advertisement
25 हजार वोटों से पिछड़े नकुलनाथ
चुनाव आयोग के वेबसाइट के मुताबिक सुबह 11.15 बजे तक नकुलनाथ 25 हजार से भी ज्यादा वोट से पिछड़े हुए हैं। बीजेपी उम्मीदवार को अबतक एक लाख 23 हजार से भी ज्यादा वोट मिले हैं, जबकि नकुलनाथ ने 97 हजार से ज्यादा वोट हासिल किए।
2019 में हासिल की थी जीत
बता दें कि 2019 में मध्य प्रदेश से कांग्रेस को केवल एक सीट पर जीत मिली थीं और वो थी छिंदवाड़ा। कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ ने छिंदवाड़ा सीट से 37 हजार से ज्यादा वोटों के मार्जिन से जीत हासिल की थी। नकुलनाथ को 5 लाख 47 हजार 305 वोट मिले थे, जबकि बीजेपी उम्मीदवार नाथन शाह को 5 लाख 9 हजार 769 मत हासिल किए थे।
Advertisement
छिंदवाड़ा को कमलनाथ का गढ़ माना जाता है। कमलनाथ यहां से 9 बार लोकसभा का चुनाव जीत चुके हैं।
बता दें कि लोकसभा चुनाव में पहले चरण यानी 19 अप्रैल को मतदान छिंदवाड़ा में मतदान हुआ था। यहां 79.83 फीसदी लोगों ने वोट किया था।
यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election Result: 'मेरे सपने में आई EVM बोली दुखी हूं...', रवि किशन ने क्यों कहा ऐसा?
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 4 June 2024 at 11:22 IST