Updated March 28th, 2024 at 20:24 IST
जेल में बंद आजम खान सपा के लिए लोकसभा चुनाव में कैसे करेंगे प्रचार? स्टार प्रचारकों में शामिल, List
Lok Sabha Elections: सपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में आजम खान का भी नाम है, जो जेल में सजा काट रहे हैं।
Advertisement
Lok Sabha Elections: सपा ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें आजम खान का भी नाम शामिल है। आपको बता दें कि इस लिस्ट में अखिलेश यादव, शिवपाल यादव स्टार प्रचारक, प्रोफेसर रामगोपाल यादव भी चुनावी प्रचार करेंगे। स्टार प्रचारकों की सूची में डिंपल यादव, जया बच्चन के अलावा शाहिद मंजूर, महबूब अली भी स्टार प्रचारक बने हैं।
भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री मोदी
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजस्थान में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। चालीस नामों की इस सूची में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और 10 केंद्रीय मंत्री शामिल हैं।
इस सूची में पूर्व मुख्यमंत्री और झालावाड़ से विधायक वसुंधरा राजे और पूर्व विधायक राजेंद्र राठौड़ और सतीश पूनियां का भी नाम है।
Advertisement
मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर उपलब्ध सूची के अनुसार भाजपा ने जिन केंद्रीय मंत्रियों को राजस्थान में प्रचार की जिम्मेदारी दी है उनमें अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, भूपेन्द्र यादव, अर्जुनराम मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी शामिल हैं।
राजस्थान समेत पांच राज्यों के मुख्यमंत्री भी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे। इनमें राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के नाम हैं। स्टार प्रचारकों की सूची में राज्य के कई नेता भी शामिल हैं, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी, राज्यसभा सदस्य घनश्याम तिवाड़ी और राजेंद्र गहलोत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी और सतीश पूनिया और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ हैं।
Advertisement
इसी तरह उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा, खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के भी नाम स्टार प्रचारकों की सूची में हैं। राज्य के भाजपा विधायकों में से केवल तिजारा से विधायक बाबा बालकनाथ को स्टार प्रचारक बनाया गया है।
भाजपा ने राजस्थान में लोकसभा चुनाव लड़ रहे अपने छह उम्मीदवारों को भी स्टार प्रचारक बनाया है जिनमें बीकानेर सीट से उम्मीदवार अर्जुन राम मेघवाल, जोधपुर से गजेंद्र सिंह शेखावत, अलवर से भूपेन्द्र यादव, कोटा से ओम बिरला, बाड़मेर से कैलाश चौधरी और चित्तौड़गढ़ सीट से उम्मीदवार सीपी जोशी हैं।
Advertisement
(इनपुटः PTI भाषा के साथ रिपब्लिक भारत)
ये भी पढ़ेंः महुआ मोइत्रा ईडी के सामने पेश नहीं हुईं, बंगाल के कृष्णानगर में प्रचार में व्यस्त TMC नेता
Advertisement
Published March 28th, 2024 at 19:08 IST