Updated March 29th, 2024 at 17:11 IST

आरजेडी के खाते में सीट फिर भी पप्पू यादव पूर्णिया में कांग्रेस का झंडा कैसे करेंगे बुलंद? यूं समझाया

राजद के हाथों पूर्णिया गंवाने के बाद पप्पू यादव ने एक संकल्प लिया है। उन्होंने खुलासा मीडिया के सामने किया।

Reported by: Kiran Rai
पप्पू यादव | Image: ANI
Advertisement

Pappu Yadav Purnia Plan:  महागठबंधन ने बिहार में सीट शेयरिंग के सस्पेंस को खत्म कर एक लिस्ट साझा की। इसमें राजद के खाते में 26 सीट गईं तो कांग्रेस को 9 से संतोष करना पड़ा। इन सीटों के साथ ही पप्पू यादव की उम्मीदों पर भी पानी फिर गया। पूर्णिया को लेकर जो दावे कर रहे थे वो साकार रूप नहीं ले पाया। पूर्णिया तो गया ही साथ ही कांग्रेस के खाते से मधेपुरा भी चला गया। इसके बाद पप्पू ने मीडिया से बातचीत कर अपनी रणनीति साझा की।

कांग्रेस का हाथ थामने वाले पप्पू ने ऐलान कर दिया कि वो पूर्णिया के साथ मरते दम तक हैं और कांग्रेस का साथ भी ऐसे ही निभाएंगे। उन्होंने ये भी कहा कि चाहते हैं कि अगले 5 साल में कांग्रेस 40 की 40 सीटें बिहार से जीते। यादव ने फ्रेंडली फाइट की ओर भी इशारा किया।

Advertisement

क्या बोले पप्पू?

पप्पू यादव बोले- कांग्रेस का झंडा ही पूर्णिया में लहराएगा ...मेरे जीवन के मरने जीने का यही संकल्प है कि 5 साल के अंदर बिहार में 40 में से 40 सीट कांग्रेस नेतृत्व में खड़ा हो...इसलिए कांग्रेस के झंडे से मुझे कोई अलग नहीं कर सकता...जैसे मैंने पू  जनता ने झंडा मेरे हाथ में दिया है और जनता उस झंडे को 26 अप्रैल को स्थापित करेगी...देश पहले पार्टी पीछे...देशहित में इंडिया अलायंस ने साथ मिलकर लड़ने का फैसला किया है।

Advertisement

फ्रेंडली फाइट की बात

पप्पू ने वायनाड का जिक्र करते हुए फ्रेंडली फाइट की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा- डी राजा की पत्नी हमारे नेता राहुल के खिलाफ लड़ रही हैं...फिर भी गठबंधन साथ है। मजबूत और साथ चल रहे हैं...कई जगहों पर फ्रेंडली फाइट होने के बावजूद भी, कई जगह किसी को नहीं दिया गया...बिहार में महागठबंधन मजबूत करने का निर्णय कांग्रेस का है...मैं उसका स्वागत करता हूं। और पूर्णिया की धरती पर कांग्रेस का झंडा स्थापित करने के संकल्प के साथ ...पूर्णिया की जनता के बीच जाऊंगा।

तो क्या फ्रेंडली फाइट को तैयार हैं यादव

राजनीति में इशारों इशारों में बहुत कुछ कहने की परम्परा का निर्वहन पप्पू यादव ने किया। जताता है कि पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता पप्पू यादव राजद से फ्रेंडली फाइट के लिए तैयार हैं। शुक्रवार को महागठबंधन के सीट बंटवारे के एलान के उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। पप्पू यादव ने जो कहा उससे दो विकल्प उभरते हैं। या तो वो निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे या फ्रेंडली फाइट में किस्मत आजमाएंगे। वैसा ऐसा पहले भी हुआ है। सीवान सीट पर 2019 में राजद और भाकपा माले ने अपने उम्मीदवार उतार दिए थे। इसमें बात सिर्फ एक ही है कि महागठबंधन धर्म की पालन कांग्रेस करेगी तो ऐसा नहीं हो पाएगा। हालांकि पप्पू यादव ने संकेत के जरिए एक संदेश तो दे ही दिया है।

ये भी पढ़ें- बिहार में महागठबंधन की सीट शेयरिंग फाइनल, RJD के खाते में 26 कांग्रेस के पास 9, देखें List

Advertisement

Published March 29th, 2024 at 17:00 IST

Whatsapp logo