अर्थी पर सवार होकर नामांकन करने पहुंचे ये उम्मीदवार, श्मशान घाट में है चुनावी ऑफिस
Gorakhpur News: गोरखपुर लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी राजन यादव उर्फ अर्थी बाबा मंगलवार को ‘अर्थी पर सवार’ होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे।
- चुनाव न्यूज़
- 1 min read

Gorakhpur News: गोरखपुर लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी राजन यादव उर्फ अर्थी बाबा मंगलवार को ‘अर्थी पर सवार’ होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और नामांकन दाखिल किया।
अर्थी बाबा के नाम से मशहूर राजन यादव अर्थी पर सवार होकर कचहरी पहुंचे और गोरखपुर लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल किया।
यादव ने कहा कि गोरखपुर में सबसे ज्यादा वाहनों का चालान होता है। वह चाहते हैं कि मोटर वाहन अधिनियम को खत्म किया जाए।
उन्होंने पूछा, ''जो मजदूर बाहर से काम करने आया है, वह चालान की रकम कहां से लायेगा?''
Advertisement
यादव ने यह भी कहा कि मोबाइल फोन पर बंद की गई आजीवन इनकमिंग कॉल को जारी रखा जाना चाहिये।
श्मशान घाट पर अपना चुनाव कार्यालय खोलने वाले यादव ने कहा कि उन्हें श्मशान घाट पर अपना संसदीय चुनाव कार्यालय खोलने और अर्थी पर सवार होकर अपना नामांकन दाखिल करने के लिये आने में कोई समस्या नहीं दिखती है।
Advertisement
यादव ने यह भी कहा कि उन्होंने अविवाहित रहने का फैसला किया है ताकि वह उन नेताओं के नक्शेकदम पर चल सकें जिन्होंने खुद का घर बसाने के बजाय राजनीति और लोकतंत्र को बचाने को प्राथमिकता दी है।
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)