अपडेटेड 24 May 2024 at 11:52 IST
EC की अनोखी पहल! यहां महिलाएं संभालेंगी 99 मतदान केंद्रों की कमान, दिव्यांगों को भी अहम जिम्मेदारी
संसदीय चुनावों के इतिहास में शायद पहली बार हो रहा है कि 99 महिलाओं को मतदान केंद्रों की कमान सौंपी गई हो। ऐसा हरियाणा में हुआ है।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

Lok Sabha Election 2024: हरियाणा के 99 केंद्रों पर महिलाएं छठे चरण का मतदान संपन्न कराएंगी। चुनाव आयोग की अनूठी पहल के तहत महिला शक्ति के हाथों में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। और भी बहुत खास होने वाला है जिसमें दिव्यांग, युवा कर्मचारी शामिल होंगे।
25 मई को यहां मत पड़ने हैं। वोटर्स की बात करें तो हरियाणा के लोकसभा चुनाव में कुल दो करोड़ एक लाख 87 हजार 91 मतदाता मतदान करेंगे, जिनमें एक करोड़ छह लाख 52 हजार 345 पुरुष, 94 लाख 23 हजार 956 महिला मतदाता हैं। कुल दो लाख 63 हजार 887 मतदाता 85 वर्ष से अधिक आयु के हैं। इसके अलावा 467 ट्रांसजेंडर वोटर्स हैं।
99 सेंटर्स पर महिलाओं को कमान
हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने चुनाव पूर्व तैयारियों का ब्योरा साझा किया और ये भी बताया कि महिला शक्ति को जिम्मेदारियां एक दो नहीं बल्कि 99 केंद्रों पर सौंपी जाएगी। यानि 99 मतदान केंद्र ऐसे होंगे जो पूरी तरह से महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित किए जाएंगे। 71 केंद्रों पर दिव्यांग कर्मचारी भी अहम जिम्मेदारी निभाते हुए अपने कर्तव्य का पालन करेंगे। तो युवा कर्मचारियों को 94 केंद्रों की जिम्मेदारी संभालेंगे।
एक विधानसभा सीट पर उप चुनाव
पिछले दिनों अग्रवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिला निर्वाचन अधिकारियों को संबोधित किया। विभिन्न तैयारियों का जायजा लिया। करनाल सीट पर लोकसभा और विधानसभा उप चुनाव के लिए वोटिंग होगी। खट्टर के सीट छोड़ने के बाद यहां से वर्तमान सीएम नायब सिंह सैनी उप चुनाव में अपना दम खम दिखाने को तैयार है। इसे लेकर भी चर्चा की गई। अनुराग अग्रवाल ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव तथा करनाल विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कुल 45 हजार 576 ईवीएम (बैलेट यूनिट) का उपयोग किया जाएगा।
Advertisement
इसके साथ ही 24 हजार 39 कंट्रोल यूनिट तथा 26 हजार 40 वीवीपैट मशीनों का उपयोग किया जाएगा। वीवीपैट में वोटर्स वोट को देख सकता है। प्रदेश में कुल 20 हजार 31 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 19 हजार 812 स्थाई तथा 219 अस्थाई मतदान केंद्र शामिल हैं। शहरी क्षेत्रों में 5470 और ग्रामीण क्षेत्रों में 14,342 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 176 आदर्श मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।
मतों का प्रतिशत बढ़ाने की जुगत
वहीं, हरियाणा में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग ने एक अनोखी पहल भी की है, जिसके तहत ब्याह शादी की तरह निमंत्रण पत्र मतदाताओं को भेजे जा गए हैं। लगभग 50 लाख निमंत्रण पत्र छपवाए गए हैं। वोटर स्लिप के साथ बीएलओ हर परिवार को यह निमंत्रण पत्र दे रहे हैं।
Advertisement
Published By : Kiran Rai
पब्लिश्ड 24 May 2024 at 11:26 IST