अपडेटेड 5 June 2024 at 20:27 IST

कांग्रेस के प्रदर्शन पर प्रियंका गांधी खुश, राहुल के नाम लिखा पोस्ट, बोलीं- आपकी बहन होने पर गर्व

प्रियंका गांधी ने एक पोस्ट में लिखा-, ‘‘आपने क्रोध और घृणा को कभी भी अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया।

Follow : Google News Icon  
Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi
राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी | Image: PTI

Priyanka On Rahul Gandhi: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा चुनाव में पार्टी के करीब 100 सीट जीतने के बाद बुधवार को अपने भाई राहुल गांधी के नाम एक संदेश में कहा कि उन्हें उनकी बहन होने पर गर्व है, क्योंकि वह विपरीत परिस्थितियों में भी खड़े रहे और सच्चाई के लिए हमेशा लड़ते रहे।

प्रियंका गांधी ने ‘एक्स’ पर राहुल गांधी के नाम पोस्ट किए गए एक संदेश में कहा, ‘‘आप खड़े रहे, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उन्होंने आपके के लिए क्या कहा और क्या किया...आप कभी भी विपरीत परिस्थितियों से पीछे नहीं हटे, आपने विश्वास करना कभी नहीं छोड़ा, भले ही उन्होंने आपके दृढ़ विश्वास पर कितना भी संदेह किया हो, आपने उनके द्वारा फैलाए गए झूठ के प्रचार के बावजूद सच्चाई के लिए लड़ना कभी नहीं छोड़ा।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘आपने क्रोध और घृणा को कभी भी अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया, भले ही वे इसे हर दिन आपको उपहार में देते हों। आप अपने दिल में प्यार, सच्चाई और दया के साथ लड़े। जो लोग आपको नहीं देख सके, वे अब आपको देखते हैं, लेकिन हममें से कुछ लोगों ने हमेशा आपको सबसे बहादुर के रूप में देखा और जाना है। ’’

ये भी पढ़ें- अमेठी से स्मृति को हराने वाले केएल शर्मा बोले-मेरी हैसियत नहीं लेकिन राहुल गांधी को रायबरेली सीट...

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Kiran Rai

पब्लिश्ड 5 June 2024 at 20:27 IST