अपडेटेड 13 March 2024 at 20:58 IST
गडकरी, पीयूष गोयल और पंकजा मुंडे... BJP दूसरी लिस्ट के वो उम्मीदवार जो महाराष्ट्र में फहराएंगे परचम
BJP ने लोकसभा चुनाव के लिए 72 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी, जिसमें महाराष्ट्र के लिए 20 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

BJP 2nd List For Lok Sabha Election : आगामी लोकसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 72 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में दादर एवं नगर हवेली और दमन और दीव, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, त्रिपुरा और उत्तराखंड सहित 11 राज्यों के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है।
दूसरी लिस्ट में महाराष्ट्र की बात करें तो बीजेपी ने 20 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। इसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को नागपुर, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को मुंबई उत्तर और पंकजा मुंडे को बीड से उम्मीदवार बनाया गया है। 48 लोकसभा की सीटों के लिए बीजेपी ने 20 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। बाकी सीटों पर सहयोगियों के साथ मंथन चल रहा है।
महाराष्ट्र में बीजेपी के 20 उम्मीदवार
- नंदुरबार (अजजा) - डॉ. हिना विजयकुमार गावित
- धुले - डॉ. सुभाष रामराव भामरे
- जलगांव - स्मिता वाघ
- रावेर- रक्षा निखिल खडसे
- अकोला - अनूप धोत्रे
- वर्धा - रामदास चंद्रभानजी तडस
- नागपुर - नितिन गडकरी
- चंद्रपुर - सुधीर मुंगंटीवार
- नांदेड़ - प्रतापराव पाटिल चिखलिकर
- जलना - रावसाहेब दादाराव दानवे
- डिंडोरी - डॉ. भारती प्रवीण पवार
- भिवंडी - कपिल मोरेश्वर पाटिल
- मुंबई उत्तर - पीयूष गोयल
- मुंबई उत्तर पूर्व- मिहिर कोटेचा
- पुणे - मुरलीधर किशन मोहोल
- अहमदनगर - सुजय राधाकृष्णन पाटिल
- बीड - पंकजा मुंडे
- लातूर - सुधाकर तुकाराम
- मढ़ा - रणजीत सिन्हा हिंदूराव नाइक
- सांगली - संजय काका पाटिल
दूसरी लिस्ट में 11 राज्यों में उम्मीदवारों का ऐलान
बीजेपी की दूसरी लिस्ट में दादर एवं नगर हवेली और दमन और दीव से एक, दिल्ली से दो, गुजरात से सात, हरियाणा से 6, हिमाचल प्रदेश से 2, कर्नाटक से 20, मध्य प्रदेश से 5, महाराष्ट्र से 20, तेलंगाना से 6, त्रिपुरा से एक और उत्तराखंड से दो उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है।
Advertisement
यहां देखिए बीजेपी की दूसरी लिस्ट…
अब तक 267 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान
Advertisement
बीजेपी ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अब तक दो लिस्टों में 267 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। पहली लिस्ट में भाजपा ने 195 और दूसरी लिस्ट में 72 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 13 March 2024 at 20:58 IST