अपडेटेड 24 March 2024 at 15:58 IST

बृजभूषण शरण सिंह से लेकर रामायण के पात्र राम तक; सामने आई यूपी में BJP की संभावित लिस्ट

शनिवार को BJP की बैठक में ओडिशा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और राजस्थान के उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई। अब यूपी लोकसभा चुनाव के संभावित लिस्ट सामने आई है।

Follow : Google News Icon  
Possible list of BJP
सामने आई यूपी में BJP की संभावित लिस्ट | Image: PTI

Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव के लिए कई राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की शनिवार को बैठक हुई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा समेत CEC के सदस्य बैठक में शामिल हुए, जहां उन्होंने संभावित उम्मीदवारों की सूची पर अंतिम निर्णय लेने के लिए विचार-विमर्श किया।

इस बैठक में ओडिशा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और राजस्थान के उम्मीदवारों के नामों पर भी चर्चा हुई। रिपब्लिक भारत के हाथ बीजेपी यूपी लोकसभा चुनाव के संभावित उम्मीदवारों  की लिस्ट लगी।

  1. सहारनपुर- राघव लखन पाल, पूर्व सांसद
  2. मेरठ- अरुण गोविल, धारावाहिक रामायण पात्र के नाम
  3. गाजियाबाद- अतुल गर्ग, पूर्व मंत्री, यूपी सरकार
  4. गाजीपुर- मनोज सिन्हा या उनके बेटे को टिकट
  5. मुरादाबाद- सर्वेश सिंह, पूर्व सांसद या कंगना रनौत, अभिनेत्री
  6. बहराइच- रीता वर्मा पासवान या जुगुल किशोर, पूर्व सांसद
  7. मछली शहर- विद्या सागर सोनकर, पूर्व सांसद MLC या बीपी सरोज
  8. कैसरगंज- बृजभूषण शरण सिंह या केतकी सिंह को टिकट
  9. फिरोजाबाद- हरिओम यादव, पूर्व विधायक
  10. बदायूं- दुर्विजय शाक्य
  11. पीलीभीत- जितिन प्रसाद, कैबिनेट मंत्री यूपी सरकार
  12. फूलपुर- केशरीदेवी पटेल सांसद या नरेंद्र पटेल
  13. हाथरस- अनूप वाल्मीकि, मंत्री यूपी
  14. बाराबंकी- बैजनाथ रावत
  15. सुल्तानपुर- मनेका गांधी, पूर्व केंद्रीय मंत्री
  16. मैनपुरी- आर के एस भदौरिया
  17. देवरिया- रमापति राम त्रिपाठी, सांसद
  18. भदोही- राजेश मिश्रा, पूर्व सांसद
  19. अलीगढ़- सतीश गौतम, सांसद
  20. बलिया- नीरज शेषर, सांसद
  21. कौशांबी- विनोद सोनकर, सांसद
  22. रायबरेली- मनोज पाण्डेय, विधायक
  23. प्रयागराज- संजय मिश्रा पूर्व ED डायरेक्टर या नीलम करवरिया
  24. बरेली- छत्रपाल गंगवार
  25. कानपुर- नीतू सिंह या मालिनी अवस्थी

अभी तक 291 उम्मीदवार घोषित

बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति इससे पहले भी दो बार बैठक कर चुकी है और अब तक 291 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है। इन बैठकों में उत्तर प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, झारखंड, राजस्थान, हरियाणा, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तराखंड, केरल और तेलंगाना समेत अन्य राज्यों की सीटों पर निर्णय लिया गया। बीजेपी ने अभी तक इनमें से कुछ राज्यों में कई सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।

चुनाव के लिए पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी सहित पार्टी के प्रमुख चेहरों के नामों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है और वे सभी अपने मौजूदा निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहे हैं। लोकसभा की 543 सीटों के लिए 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरण का चुनाव होना है। मतगणना चार जून को होगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'केजरीवाल ने दिल्लीवालों के साथ धोखाधड़ी की', पानी की कमी को लेकर दिल्ली CM के आदेश पर भड़की BJP

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 24 March 2024 at 15:37 IST