BREAKING: Exit Poll में INDI गठबंधन के लिए चौंकाने वाला परिणाम, 150 के करीब सीटें मिलने का अनुमान
सातवें दौर के चुनाव संपन्न होने के साथ ही सटीक एग्जिट पोल रिपब्लिक मीडिया पर...
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Exit Poll 2024: रिपब्लिक का डबल एग्जिट पोल साफ दिखा रहा है कि एनडीए अगेन की डिमांड देश कर रहा है। तो वहीं पोल्स दावा कर रहा है कि इंडी अलायंस को एक बार फिर मुंह की खानी पड़ेगी। पूरे गठबंधन को 150 सीटें मिलने का अनुमान है।
ये रुझान शुरुआती हैं। यानि शाम 6 बजे तक के। इनमें बदलाव संभव है। 2019 में बीजेपी को 303 सीटें मिली थीं जबकि कांग्रेस 53 सीटों पर सिमट गई थी।
लोकसभा चुनाव 2019 में कितना सटीक रहा एग्जिट पोल?
लोकसभा चुनाव 2019 के एग्जिट पोल में विभिन्न एजेंसियों ने अपने अनुमान पेश किए थे। इन एग्जिट पोल में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को लगभग 306 सीटें मिलने का अनुमान था, जबकि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) लगभग 120 सीटों पर पीछे थी। हालांकि, लोकसभा चुनाव के फाइनल नतीजे ने सबको हैरान कर दिया, जिसमें NDA ने 352 सीटें हासिल कीं (जिसमें BJP की 303 सीटें शामिल थीं) और UPA ने 93 सीटें हासिल कीं, जबकि कांग्रेस 52 सीटों पर सिमट गई।
लोकसभा चुनाव 2024 में एक अनोखापन ये है कि NDA को हराने के लिए पूरा विपक्ष एकजुट हो गया है। विपक्षी पार्टियों का ये गुट INDI इस चुनाव में जीत के दावे कर रहा है, तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 'NDA 400 पार' विजन के रूप में एक बड़ा टारगेट सेट कर दिया है, जिसमें 370 से अधिक सीटों के साथ शानदार जीत का लक्ष्य रखा गया है।
Advertisement
हम आपके लिए Republic-PMARQ, Republic Matrize के जरिए व्यापक कवरेज के साथ डबल एग्जिट पोल लेकर आए हैं। अंतिम परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे। अब देखना ये है कि 4 जून को आने वाले फाइनल नतीजे एग्जिट पोल के नतीजों से कितने अलग होते हैं।
ये भी पढ़ें- Exit Poll के शुरुआती रुझान में देश में बन रही BJP की सरकार