अपडेटेड 4 June 2024 at 18:54 IST

'सारी स्ट्रटजी बता देंगे, तो मोदी जी सावधान हो जाएंगे', मल्लिकार्जुन खड़गे ने ऐसा क्या कहा?

Elections Results: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, 'आज जो नतीजे आए वह जनता और लोकतंत्र की जीत है। हम पहले से कह रहे थे कि यह लड़ाई मोदी बनाम जनता है'

Follow : Google News Icon  
Congress leader Mallikarjun Kharge
Congress President Mallikarjun Kharge | Image: ANI/ File Photo

Elections Results : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनाव परिणाम को जनता और लोकतंत्र की जीत बताया है। लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद पहली बार मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आज जो देश में चुनाव के रिजल्ट आए हैं, ये रिजल्ट जनता के रिजल्ट हैं। ये जनता की जीत है और लोकतंत्र की जीत है। हम पहले से ये ही कह रहे थे। ये लड़ाई मोदी बनाम जनता की है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक सवाल के जवाब में कहा कि हम अपने गठबंधन के सभी घटक दलों से बात करेंगे। नए साझेदार जो हमसे जुड़ने वाले हैं उनसे बात करके हम देखेंगे। उन्होंने कहा कि हर मोर्च पर पहले बात होगी अगर हम बहुमत बना पाते हैं तो उसपर बात होगी। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अगर मैं सारी रणनीति यहां बता दुंगा, तो फिर पीएम मोदी होशियार हो जाएंगे।

'ये उनकी बहुत बड़ी हार है'

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि 'जनता ने किसी एक दल को पूर्ण बहुमत नहीं दिया है। बीजेपी ने एक चेहरे के नाम पर वोट मांगा। अब ये स्पष्ट हो गया है, ये मोदी की राजनीति और नैतिक हार है। जो हर जगह अपने नाम से वोट मांगते थे, ये उनकी बहुत बड़ी हार है। नैतिक दृष्टि से उनको ये बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। कांग्रेस और INDI गठबंधन ने बहुत प्रतिकूल माहौल में चुनाव लड़ा है।' उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी मशीनरी ने कदम कदम पर अवरोध डाला। बैंक खाते सीज करने से लेकर तमाम नेताओं के खिलाफ अभियान चलाया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "कांग्रेस के घोषणा पत्र के बारे में मोदी जी ने जो झूठ फैलाया जनता ने उसे समझ लिया। राहुल गांधी की दोनों यात्राएं भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान करोड़ों लोगों से मिलना, उनकी समस्याओं को सुनना और उन समस्याओं का हल ढूंढना ही हमारे कैंपेन का आधार बना। कांग्रेस का कैंपेन सकारात्मक था। हमने किसान, मजदूर की बदहाली और संवैधानिक संस्थाओं के दुरुप्रयोग का मुद्दा बनाकर हम लोगों के सामने गए थे।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Elections Results : मध्य प्रदेश की इंदौर सीट पर नोटा ने बनाया कीर्तिमान, पड़े  2.18 लाख वोट

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 4 June 2024 at 18:27 IST