क्या PM मोदी के सामने वाराणसी से दिग्विजय ठोकेंगे ताल? राजगढ़ की तैयारी करते-करते ये क्या बोल गए

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के कद्दावर दिग्विजय सिंह की उम्मीदवारी को लेकर सीएम मोहन यादव ने तंज कसा तो पूर्व सीएम ने तुरंत अपना तर्क रख दिया।

Follow : Google News Icon  
Cm mohan yadav and digvijay singh
सीएम मोहन यादव और दिग्विजय सिंह | Image: x/republic

Lok Sabha Election 2024:  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिग्विजय सिंह की उम्मीदवारी पर चुटकी ली और कांग्रेस की मजबूरी गिनाई। इस पर जब कांग्रेस दिग्गज से सवाल किया गया तो उन्होंने पार्टी के फरमान की बात कही। साथ ही बोल बैठे कि वो पीएम मोदी यानि वाराणसी सीट से भी अपना दम दिखाने के लिए तैयार हैं।

दरअसल, हाल ही में दिग्विजय सिंह ने राजगढ़ में अपनी मजबूरी गिनवाई थी। 75 साल का बता अनमने भाव से पार्टी का आदेश सुनाया था। इसी पर सीएम ने कहा था कि ग्रैंड ओल्ड पार्टी की हालत ये है कि उसे प्रत्याशी तक नहीं मिल रहा।

तो क्या वाराणसी से लड़ेंगे दिग्विजय?

सीएम मोहन यादव के बयान पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा- "मैं नरेंद्र मोदी के खिलाफ, शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं... लेकिन पार्टी ने मुझे यहां से चुनाव लड़ने के लिए कहा, इसलिए मैं यहां से चुनाव लड़ूंगा। इससे पहले दिग्विजय सिंह के राजगढ़ से चुनाव लड़ने की चर्चाओं के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। सीएम यादव ने पूछा कि क्या कांग्रेस पार्टी को चुनाव लड़ने के लिए लोग नहीं मिले रहे हैं। जो आप चुनाव लड़ने के लिए 30 साल बाद वापस अपने घर आ रहे हैं?

'भाजपा के पक्ष में हवा, डर रहे कांग्रेसी'

न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत में सीएम  यादव ने कहा- पीएम नरेंद्र मोदी और खासकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जो हवा चल रही है। उस देखकर कांग्रेस से कोई भी चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं है। कांग्रेस के बड़े नेता मैदान छोड़कर भाग रहे है तो कुछ चुनाव लड़ने से ही मना कर रहे है...कांग्रेस उन्हें चुनाव लड़ाने पर तुली हुई है। कांग्रेस को प्रत्याशी नहीं मिल रहे है...कोई 30 साल बाद वापस अपने घर में आ रहा हैं। वे पहले भोपाल से चुनाव लड़े थे। भोपाल से क्यों नहीं चुनाव लड़ रहे हैं? जहां आपकी सीट है, जहां आप 10 साल मुख्यमंत्री थे...आएं आप कौन आपको मना कर रहा है।

Advertisement

सीएम यादव ने ये भी कहा कि- हर कोई अपनी सुरक्षित सीट की तरफ ही भाग रहा है। आगे कहा कि पहली बात तो चुनाव लड़ने से ही मना कर रहे है। अगर चुनाव लड़ने के लिए तैयार भी हो रहे है तो छोटी से छोटी जगह पर चुनाव लड़ना चाहते है। भाजपा का जनता बढ़ाता जनाधार, जनता का जो विश्वास है, मोदी जी के काम पर जनता का भरोसा है।

राजगढ़ दौरे का वीडियो वायरल

दिग्विजय सिंह शुक्रवार को राजगढ़ पहुंचे थे, जहां उन्होंने सबसे पहले माता जालपा के दर्शन और पूजा करने के बाद चुनावी बिगुल फूंकी था। दर्शन के बाद दिग्विजय सिंह ने छापीहेड़ा के एक निजी वेयर हाउस में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान कहा -अभी तक कोई घोषणा नहीं हुई है पर मुझे बताया जाता है कि मुझे चुनाव लड़ना है। यह चुनाव मेरे बस का नहीं है क्योंकि मैं 75 साल का हो चुका हूं, यह चुनाव युवाओं का चुनाव हे इसे आपको लड़ना है, यह बहुत साधारण तरीके से सिर्फ बूथ पर लड़ा जाएगा... इसमें ज्यादा हो हल्ला या बड़ी रैलियां निकालने की जरूरत नहीं, सभी लोग सिर्फ बूथ पर मेहनत करके इसे लड़ेंगे।"

Advertisement

ये भी पढ़ें- वेलकम टू तिहाड़...महाठग सुकेश ने फिर लिखी चिट्ठी, बोला- केजरीवाल एंड टीम के खिलाफ दूंगा गवाही

Published By :
Kiran Rai
पब्लिश्ड